Corona Updates: महाराष्ट्र में 24 घंटों में कोरोना के 51,751 मामले आए, 258 लोगों की मौत

मुंबई, अप्रैल 12: महाराष्ट्र में 24 घंटे के भीतर 51 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। हालांकि रविवार के मुकाबले आज राज्य में कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिली है। वहीं मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6905 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही जहां 9037 लोग ठीक हुए हैं, वहीं 43 लोगों की मौत भी हुई है। इसी बीच महाराष्ट्र सरकार ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि 12वीं के एग्जाम मई अंत तक और 10वीं की परीक्षाएं जून में होंगी।

Maharashtra reports 51751 new COVID 19 cases, 258 deaths in last 24 hours

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 51,751 नए कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं 52,312 लोग ठीक होकर घर वापस लौटे हैं। वहीं राज्य में पिछले 24 घंटे में 258 लोगों की मौत हुई है। यहां कुल मामले 34,58,996 हो गए हैं। कुल रिकवरी 28,34,473 हैं। महाराष्ट्र में 58,245 मौतें हुई हैं। यहां सक्रिय मामले 5,64,746 हैं। मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोविड 19 के 6905 नए मामले सामने आए हैं। 24 घंटे में 43 मौतें दर्ज की गई हैं। यहां कुल मामले 5,27,119 हो गए हैं। कुल रिकवरी 4,23,678 हैं। यहां सक्रिय मामले 90,267 हैं।

अमेरिका, फ्रांस और ब्राजील जैसे देश भी अब महाराष्ट्र से पीछे हो गए हैं। भारत में दैनिक नए मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों में 1,68,912 नए मामले दर्ज किए गए। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान सहित 10 राज्यों ने कोविड के नए दैनिक मामलों में बढ़ोतरी प्रदर्शित की है। भारत के कुल सक्रिय मामले 12,01,009 तक पहुंच गए हैं। अब यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 8.88 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 92,922 मामलों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पांच राज्यों- महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और केरल की कुल मिलाकर भारत के कुल सक्रिय मामलों में 70.16 प्रतिशत की भागीदारी है। देश के कुल सक्रिय मामलों में अकेले महाराष्ट्र की 47.22 प्रतिशत की भागीदारी है। महाराष्ट्र में अधिकतम मौतें (349) दर्ज की गईं, जबकि 122 दैनिक मौतों के साथ छ्त्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+