Maharashtra Political Drama: सियासी ड्रामे पर बोले चेतन भगत- अरे 'दूल्हा-दुल्हन को मंडप पर तो लाओ...'
मुंबई। महाराष्ट्र का सियासी दंगल अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है, राज्य में फ्लोर टेस्ट पर मंगलवार को सुबह साढ़े 10 बजे फैसला सुनाया जाएगा। बता दें कि कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना ने देवेंद्र फडणवीस को सीएम और अजित पवार को डेप्युटी सीएम बनाने के खिलाफ शीर्ष अदालत में याचिका दाखिल की थी, तीनों दलों ने कोर्ट में अपनी दलीलों में विधानसभा में तुरंत बहुमत परीक्षण की मांग की थी। अब कोर्ट ने आज मामले की सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया है।
मशहूर लेखक चेतन भगत ने शेयर किया मजेदार Joke
फिलहाल महाराष्ट्र में सियासी उठापटक लगातार जारी है, जहां वहां राजनैतिक बैठकों का दौर जारी है, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर भी लोग इस मुद्दे पर जमकर मजे ले रहे हैं, मजे लेने वालों में मशहूर लेखक चेतन भगत का भी नाम है, जिन्होंने इस सिलसिले में एक मजेदार जोक शेयर किया है, जो कि देखते देखते ही वायरल हो गया।
फैसला वहीं होगा..
- कोर्ट: क्या आप 'B' से शादी करना चाहती हैं?
- N: हां
- कोर्ट: पर आपके पापा 'S' से शादी का वादा कर चुके हैं.
- N: पापा मान जाएंगे.
- पापा: मैं कभी नहीं मानूंगा.
- कोर्ट: एक काम करो, दोनों दूल्हा और दुल्हन को मंडप पर लाओ,फैसला वहीं होगा
यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं..
चेतन के इस ट्वीट पर यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं, कुछ यूजर्स ने लिखा है कि सरजी, लगता है कि आप विवाह करवाकर ही मानोगे तो कुछ ने लिखा है कि जब मियां बीबी राजी तो क्या करेगा काजी😉।












Click it and Unblock the Notifications