Maharashtra: महाराष्ट्र की शिंदे सरकार को फौरी राहत, बड़ी बेंच को सौंपा जाएगा शिवसेना का मामला
Maharashtra Political crisis Live: उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के बीच चल रहे मामले को आज सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी बेंच को सौंपने का फैसला सुनाया।

Maharashtra Political crisis Live: महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट में एकनाथ शिंदे-भाजपा सरकार को सुप्रीम कोर्ट से फौरी राहत मिल गई है। आज इस मामले पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि स्पीकर की भूमिका को समझने के लिए बड़ी बेंच की जरूरत है और इसलिए इस केस को बड़ी बेंच के पास भेजा जाएगा। ऐसे में अब महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने राहत की सांस ली है। वहीं इससे पहले एनसीपी नेताओं की तरफ से भी बयान आए थे कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला चाहे जो रहे, महाराष्ट्र सरकार पर कोई संकट नहीं है, क्योंकि उनके पास पर्याप्त संख्या बल है। पढ़िए, इस मामले से जुड़े सभी अपडेट।
LIVE Feed
फैसले से पहले संजय राउत का बयान
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले बोले उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत, 'अगर कोर्ट ने आज सीएम शिंदे सहित 16 विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया तो धोखेबाजों की इस जमात का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा'
Maharashtra | If the 16 MLAs including CM Shinde are disqualified today, then this group of traitors will be finished: Sanjay Raut, Uddhav Thackeray faction leader pic.twitter.com/bW3i5qy1xt
— ANI (@ANI) May 11, 2023












Click it and Unblock the Notifications