Maharashtra Govt Formation: शिवसेना की सरकार का बाहर से समर्थन कर सकती है कांग्रेस!

मुंबई। महाराष्ट्र में सियासी नाटक लगातार जारी है, सीएम की कुर्सी पर कौन बैठेगा, यह अभी तक तय नहीं हुआ है, सरकार गठन को लेकर बैठकों को दौर चल रहा है तो दूसरी ओर नेताओं की बयानबाजी भी चल रही है तो इसी राजनीतिक गतिरोध के बीच Times of India के हवाले से खबर आ रही है कि कांग्रेस महाराष्ट्र में शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार को बाहर से समर्थन दे सकती है, हालांकि, पार्टी सरकार में भले ही शामिल न हो, पर वह अपने लिए स्पीकर का पद भी मांग सकती है।

शिवसेना की सरकार का बाहर से समर्थन कर सकती है कांग्रेस!

शिवसेना की सरकार का बाहर से समर्थन कर सकती है कांग्रेस!

तो वहीं, दूसरी तरफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का कहना है कि वह शिवसेना को समर्थन देने का फैसला कांग्रेस के रुख को देखकर तय करेगी, पार्टी प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि सूबे में तीनों पार्टियों के बिना सरकार नहीं बन सकती है, कुल मिलाकर एनसीपी ने गेंद कांग्रेस के पाले में छोड़ दी है, अब सबकी निगाहें सोनिया गांधी पर लगी है कि उनका फैसला अब क्या होगा?

मल्लिकार्जुन खड़गे ने ये कहा था....

मल्लिकार्जुन खड़गे ने ये कहा था....

इससे पहले कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के चुनाव प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे ने वर्किंग कमेटी की बैठक के बताया था कि मीटिंग में महाराष्ट्र पर विस्तार से चर्चा हुई है, आगे की चर्चा के लिए महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है और चार बजे एक बार फिर बैठक होगी और फैसला लिया जाएगा, साथ ही मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभी विधायकों के हस्ताक्षर वाले पत्र सोनिया गांधी को सौंप दिए हैं।

राज्यपाल ने शिवसेना को दिया सरकार बनाने का न्योता

राज्यपाल ने शिवसेना को दिया सरकार बनाने का न्योता

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर जारी गतिरोध के बीच प्रदेश के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने विधानसभा चुनाव में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी शिवसेना को सरकार बनाने का रविवार रात को न्योता दिया है। सरकार बनाने से बीजेपी के इनकार करने के कुछ घंटे बाद राज्यपाल ने यह कदम उठाया। ​गौरतलब है कि महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी शिवसेना के पास 56 विधायक हैं जबकि सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी के पास 105 विधायक हैं।​

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+