Maharashtra: अजीत पवार ने BJP में जाने की खबरों को बताया अफवाह, कहा- मैं NCP में ही रहूंगा
Maharashtra Political Crisis: अजीत पवार ने BJP में जाने की खबरों को अफवाह बताते हुए कहा कि मैं NCP में ही रहूंगा।

Maharashtra Political Crisis Live Update: महाराष्ट्र में एक बार फिर राजनीतिक संकट का माहौल बनने लगा था, जिसके बाद खबरें आ रही थी कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजीत पवार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ हाथ मिला सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक NCP नेता और शरद पवार के भतीजे अजीत पवार भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
मंगलवार को इन अफवाहों पर खुद अजीत पवार ने विराम लगा दिया। अजीत पवार ने बीजेपी में जाने की खबरों को अफवाह करार करते हुए कहा कि मैं एनसीपी का हूं और एनसीपी में ही रहूंग।
बता दें कि ऐसी खबरें थी कि अजीत पवार के साथ उनके समर्थन वाले 30 से ज्यादा विधायाक भी एनसीपी छोड़ भाजपा में जा सकते हैं। हालांकि एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि ऐसी कोई बात नहीं है ये बस एक अफवाह है।
महाराष्ट्र राजनीतिक संकट की पल-पल की अपडेट के लिए बनें रहिए हमारे साथ
अजीत पवार की अपील
#WATCH | All these are baseless & wrong rumours. I appeal to all to stop such rumours," NCP leader Ajit Pawar amid speculations of him joining the BJP.#Maharashtra pic.twitter.com/MlgHntRv8G
— ANI (@ANI) April 18, 2023
अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं: अजीत पवार
No truth in the rumours spread about me: Ajit Pawar, LoP Maharashtra Assembly & NCP leader dismisses rumours about his leaving NCP pic.twitter.com/SqwW5joV9V
— ANI (@ANI) April 18, 2023
अजीत पवार ने ट्विटर से हटाया NCP का लोगो
'भले ही अजीत पवार फौरन BJP में शामिल ना हो...'
'दादा' एनसीपी के साथ हैं...: अनिल पाटिल
#WATCH | 'Dada' is with NCP, he has not held discussions with anyone else: Anil Patil, NCP leader after his meeting with party leader Ajit Pawar amid speculation of Pawar's alleged rebellion pic.twitter.com/PsLhTfbz8R
— ANI (@ANI) April 18, 2023
शरद पवार ने कहा- बस अफवाह है
Ajit Pawar is busy with election-related work. All this talk is only in the media: NCP chief Sharad Pawar amid speculations of Ajit Pawar's alleged rebellion pic.twitter.com/clMTAQ8bcE
— ANI (@ANI) April 18, 2023












Click it and Unblock the Notifications