मुंबई: भारी बारिश के बाद MG रोड पर गिरा पेड़, 1 की मौत , 5 घायल
मुंबई। मुंबई में लगातार भारी बारिश है। भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलजमाव हो गया है। लगातार हो रही तेज बारिश की वजह से मुबंई के एमजी रोड इलाके में पेड़ गिरने से 1 की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हो गए। घटना एमजी रोड के पास मेट्रो सिनेमा के पास हुई, जहां पेड़ गिरने की वजह से एक लोग की मौत हो गई, जबकि चपेट में आने से 5 लोग घायल हो गए।

वहीं कुर्ला इलाके में बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया। जिसकी वजह से ट्रैफिक जाम लग गया। रविवार को दोपहर से लगातार बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण मुंबई के कई इलाकों में जल भराव की स्थिति बन गई। वहीं शुक्रवार को मुंबई, ठाणे और नासिक के कई इलाकों में जमकर बारिश हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications