शर्मनाक: पिता और प्रेमी ने कई बार 17 साल की लड़की का किया रेप, गर्भपात के बाद सामने आया सच

शर्मनाक: पिता और प्रेमी ने कई बार 17 साल की लड़की का किया रेप, गर्भपात के बाद सामने आया सच

मुंबई: Maharashtra News: महाराष्ट्र के ठाणे में एक 17 साल की लड़की के कथित तौर पर रेप के आरोप में उसके पिता और प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। ठाणे पुलिस ने सोमवार (12 अक्टूबर) को बताया कि पिता और ब्वॉयफ्रेंड के कथित तौर पर किए गए रेप के बाद 17 वर्षीय पीड़िता गर्भवती हो गई थी। पीड़िता के गर्भपात के बाद सारे मामले का खुलासा हुआ है। पीड़िता के पिता की उम्र 51 साल है, जो एक स्कूल में शिक्षक हैं। पीड़िता के प्रेमी की उम्र 21 साल है। दोनों आरोपियों को सोमवार सुबह गिरफ्तार किया गया है।

Maharashtra

पुलिस को सड़क पर पड़ा मिला पीड़िता का मृत भ्रूण

सहायक पुलिस निरीक्षक योगेश गौरव के मुताबिक, तीन दिन पहले, पुलिस को ठाणे के वाशिंद शहर में सड़क किनारे एक मृत भ्रूण मिला था। जब हमने इस मामले की जांच बढ़ाई तो हमें पता चला कि ये मृत भ्रूण पीड़िता का ही था।

पुलिस ने जब पीड़िता से पूछताछ की तो उसने कहा कि उसके अपने पिता और प्रेमी ने कई बार उसका कथित तौर पर रेप किया था। जिसके बाद वो गर्भवती हो गई थी और फिर गर्भपात कराया गया था।

पीड़िता 21 साल के आरोपी के साथ संबंध में थी: पुलिस

पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान पता चला कि पीड़िता 21 वर्षीय आरोपी को पहले से जानती थी। 21 वर्षीय आरोपी के पीड़िता के साथ कथित तौर पर संबंध थे, दोनों में अफेयर था। पुलिस ने कहा, पीड़िता और उसका परिवार पहले पास के नवी मुंबई के पनवेल में रहता था। 21 वर्षीय आरोपी पनवेल में पीड़िता का पड़ोसी था।

पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी पिता और प्रेमी को गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा 376 (रेप) और बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो एक्ट) के तहत केस दर्ज किया है। दोनों की गिरफ्तारी भी कर ली गई है। पुलिस ने कहा, जरूरत पड़ी तो मामले की जांच में आरोपी का डीएनए टेस्ट किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+