शाहरुख खान से भिड़े महाराष्ट्र MLC, कहा- अलीबाग में घुसने से पहले मेरी इजाजत लो
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के एमएलसी जयंत पाटिल, सुपरस्टार शाहरुख खान पर उस वक्त नाराज हो गए जब वो अलीबाग में अपनी यॉट से बाहर नहीं निकल रहे थे। दरअसल, शाहरुख खान अपने यॉट से अलीबाग गए हुए थे। अलीबाग में शाहरुख खान का फॉर्म हाउस है। अलीबाग के किनारे पर जैसे ही शाहरुख की यॉट पहुंची वैसे ही उनकी एक झलक देखने के लिए फैंस की भीड़ इकठ्ठा हो गई। भीड़ को देखते हुए शाहरुख खान कुछ देर अपने यॉट से बाहर नहीं निकले। उसी वक्त एमएलसी जंयत पाटिल को अपने यॉट से अलीबाग से मुंबई जाना था। शाहरुख की यॉट की वजह से उनकी यॉट किनारे पर नहीं आ पा रहा था जिसे देखकर जयंत पाटिल का शाहरुख खान पर गुस्सा फूट पड़ा।
इस पूरे घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें एमएलसी पाटिल को शाहरुख पर चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। जंयत पाटिल ने गुस्से में कहा, 'क्या ये पूरा अलीबाग आपने खरीद लिया है? बताइए मुझे? क्या आपने पूरा अलीबाग खरीद लिया है। मेरी बात सुनिए, बिना मेरी इजाजत के आप अलीबाग में घुस भी नहीं सकते।' यह वीडियो दिवाली के आसपास का बताया जा रहा है।
हालांकि शाहरुख खान ने जंयत पाटिल को कोई जबाव नहीं दिया। वो शांत रहे और फिर कुछ देर बाद यॉट से बाहर निकल कर अपने फॉर्महाउस में चले गए। वहीं जंयत पाटिल से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, बॉलीवुड स्टार ने वहां पर काफी बखेड़ा क्रिएट किया। उनकी वजह से गेटवे ऑफ इंडिया और अलीबाग के बीच की नियमित फेरी देरी हो रही थी। इसकी वजह से स्थानीय लोगों को समस्या हो रही थी।'
देखिए वीडियो-
#WATCH: Jayant Patil, Maharashtra MLC from Alibaug, heckled Shah Rukh Khan for not coming out of his yacht at Alibaug Jetty (Mobile video) pic.twitter.com/lq5owiKZnw
— ANI (@ANI) November 11, 2017
ये भी पढ़ें- 25 साल बाद घर लौटा घूरन, अब तक हमशक्ल के साथ रह रही थी पत्नी