Pics: MLA के बेटे की 23 लाख की बाइक सोशल मीडिया पर छायी लेकिन..

पुणे। इन दिनों सोशल मीडिया पर वसई-विरार के MLA हितेंद्र ठाकुर के बेटे उतंग ठाकुर की एक क्लासिक बाइक सुर्खियां बनी है क्योंकि ये बाइक गजब की खूबसूरत है।

इस बाइक का रंग सफेद है और यह बाइक अमेरिकन ब्रांड-इंडियन मोटरसाइकिल की है जिसकी कीमत 23 लाख रूपये है और इसका माइलेज 20 किमी प्रति लीटर है। इसमें नया थंडर स्ट्रोक 111 वाला इंजन लगा है।

जब ये बाइक आरटीओ ऑफिस पहुंची तो हर किसी के दिल में घर कर गई। लोग रूक-रूक कर इस मोटरसाइकिल की तस्वीरें खींचने लगे। उन्हीं में से किसी ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर डाल दिया जिसके बाद ये तेजी से वायरल हो गई।

हालांकि थोड़ी देर तक लोग इस बाइक की तारीफ करते रहे लेकिन जैसे ही इस बाइक के मालिक के बारे में उन्हें खबर मिली तो वो आलोचना करने लगे। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने तो यहां तक लिखा है कि जनता के पैसे से देश के नेतागण ऐश कर रहे हैं।

आपको बता दें कि हितेंद्र ठाकुर वसई-विरार और पालघर के कद्दावर नेता हैं। हालांकि हिंतेंद्र ने अपने इलाके में काफी सोशल वर्क किया है, उन्होंने कई स्कूल-कॉलेज और जिम खुलवाये हैं इसके आलवा वो हर साल इलाके में वसई कला व क्रीड़ा महोत्सव का आयोजन करते हैं। वो अपने एरिया में काफी लोकप्रिय हैं लेकिन जबसे बाइक की तस्वीरें इंटरनेट पर छायी हैं लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं।

देखिये तस्वीरें

-
-
MLA के बेटे की 23 लाख की बाइक सोशल मीडिया पर छायी

MLA के बेटे की 23 लाख की बाइक सोशल मीडिया पर छायी

-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+