महाराष्‍ट्र मंत्री बोले पिछले 5 वर्षों में कई सुसाइड हुए, तो क्या सभी मामले सीबीआई को सौंप दिए गए

महाराष्‍ट्र मंत्री बोले पिछले 5 वर्षों में कई सुसाइड हुए, तो क्या सभी मामले सीबीआई को सौंप दिए गए

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की सीबीआई जांच के लिए बिहार सरकार ने केन्‍द्र सरकार से सीबीआई जांच की सिफारिश की है। वहीं लगातार मुंबई सरकार इस केस को सीबीआई को जांच को देने से इंकार कर रही है। पहले महाराष्‍ट्र के गृहमंत्री ने कहा कि मुंबई पुलिस मामले की जांच करने के लिए पर्याप्‍त है। वहीं अब महाराष्‍ट्र मंत्री अनिल परब ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में, आत्महत्याओं और मौतों की कई घटनाएं हुईं, क्या सभी मामले सीबीआई को स्थानांतरित कर दिए गए थे? मुंबई पुलिस काफी सक्षम है।

mla

बता दें बिहार और महाराष्ट्र सरकार के बीच बीच इस मामले को लेकर शुरु हुई कोल्‍ड वार के बीच ने मामले को लेकर भाजपा ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा। बीजेपी नेता का आरोप है कि महाराष्ट्र सरकार सुशांत सिंह मामले में किसी को बचाने की कोशिश कर रही है और मामले पर ध्यान नहीं दे रही है। वहीं , बिहार सरकार ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के साथ अन्‍याय हुआ है, मामले की सीबीई जांच होने पर न्‍याय मिलेगा। बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने कहा, "सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी नहीं की है उनकी हत्या की गई थी। महाराष्ट्र सरकार किसी को बचाने की कोशिश कर रही है। वह इस मामले में ध्यान नहीं दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+