महाराष्ट्र के मंत्री ने कहा, हमने आमिर, शाहरुख और दिलीप कुमार जैसे सांप पाल रखे हैं
मुंबई। महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री और शिवसेना के नेता रामदास कदम ने आमिर खान पर हमला बोला है। कदम ने कहा है कि आमिर खान अगर भारत से प्यार नहीं करते तो वह पाकिस्तान जा सकते हैं। इतना ही नहीं रामदास कदम ने शाहरुख और दिलीप कुमार के बयानों को भी घसीटा और कहा कि इन बयानों पर ध्यान दें तो वे सांपों की तरह हैं।

कदम ने आमिर के बयान की जांच किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि पुलिस को जांच करना चाहिए कि आमिर का यह बयान राष्ट्र विरोधी है या नहीं। कदम ने कहा, ‘दिलीप कुमार से लेकर शाहरुख और आमिर, सभी को हमने बहुत प्रेम दिया। हालांकि, उनकी ओर से दिए जा रहे बयान हमें ऐसा महसूस करवाते हैं जैसे हमने सांप पाले हों।'












Click it and Unblock the Notifications