'छिपे हुए खजाने' के लिए शख्स ने पत्नी को 50 दिनों तक रखा भूखा

चंद्रपुर (महाराष्ट्र)। बेहद चौंकाने वाले मामले में एक शख्स ने अपनी पत्नी को करीब 50 दिनों तक भूखा रखा। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पति ने एक स्वयंभू बाबा के कहने पर 'छिपे हुए खजाने' की तलाश के लिए पत्नी के साथ ऐसा सलूक किया। पूरा मामला महाराष्ट्र के चंद्रपुर इलाके का है, जहां स्वयंभू बाबा की सलाह पर छिपा हुआ खजाना ढूढ़ने के लिए एक पति ने अपनी पत्नी को करीब 50 दिन तक कथित तौर पर बहुत कम मात्रा में खाना दिया।

अगस्त 2018 में हुई थी महिला की शादी

अगस्त 2018 में हुई थी महिला की शादी

चंद्रपुर के चिमूर तहसील स्थित शेगांव गांव में इस मामले का खुलासा हुआ। शेगांव थाने के एक अधिकारी ने बताया, "महिला ने अगस्त 2018 में शादी की थी। एक स्वयंभू बाबा ने महिला के पति और ससुराल वालों से कहा कि अगर वो भूखा रहे और कुछ अनुष्ठान करे तो उन्हें 'गुप्त खजाना' मिल सकता है। शादी के पहले दिन से ही महिला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और उसे एक कछुए सहित अलग-अलग चीजों को लेकर अनुष्ठान और अन्य चीजे करने के लिए मजबूर किया गया।"

स्वयंभू बाबा के कहने पर पति ने ढ़ाए पत्नी पर जुल्म

स्वयंभू बाबा के कहने पर पति ने ढ़ाए पत्नी पर जुल्म

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया, "महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने 'छिपे खजाने' को लेकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। 50 दिनों तक बहुत थोड़ी मात्रा में उन्हें खाना दिया गया। यही नहीं जानकारी के मुताबिक इस दौरान ये लोग महिला को रोजाना तड़के 2.45 बजे पूजा कराते थे और इस दौरान कोई भी गलती करने होने पर उसकी पिटाई भी करते थे।" अधिकारी ने बताया कि आरोपी ससुराल वालों ने महिला का मोबाइल फोन भी उससे छीन लिया था, जिससे कि वो अपने माता-पिता के साथ किसी तरह की बातचीत नहीं कर सके।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा, पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

ऐसे हुआ मामले का खुलासा, पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

अधिकारी ने बताया, "महिला के पिता को संदेह हुआ जिसके बाद वह उसके घर गए। वहां अपनी बेटी की दयनीय हालत देखकर चौंक गए। यही नहीं तुरंत ही वो अपनी बेटी को अपने घर ले आए। अपने पिता के घर आकर महिला ने अपने साथ हुई ज्यादती की पूरी बात परिजनों को बताई। जिसके बाद मंगलवार को महिला के पति और ससुरालवालों के खिलाफ एक शिकायत दर्ज की गई। इसके बाद महिला के पति और स्वयंभू बाबा को शेगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+