आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए तीन महीने बाद कब्र से निकाला मां का शव, पिता के पास दफनाया
मां की आखिरी इच्छा के लिए तीन महीने बाद कब्र से निकाला मां का शव, पिता के पास दफनाया
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के एक शख्स ने अपनी मां के शव को तीन महीने बाद कब्र से निकालकर उन्हें अपने कस्बे में ले जाकर दफनाया है। ऐसा उसने मां की की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए किया है। जो अपने पति की कब्र के बराबर में अपनी कब्र चाहती थीं। मां की इच्छा पूरी करने के लिए तीन महीने से कोशिश कर रहे सुहास को आखिर इस हफ्ते कामयाबी मिली और उन्हें अपनी मां के शव को मालेगांव से निकालकर अपने कस्बे मनमाड, करीब 37 किमी दूर ले जाकर दफनाने की इजाजत मिल गई।

सुहास नासिक जिले के मनमाड टाउन के रहने वाले हैं और मालेगांव में रहते हैं। उनकी मां मंजुलता बीते दिनों बीमार हुईं तो सुहास ने उनको इलाज के लिए अपने पास मालेगांव बुला लिया। 21 सितंबर को मंजुलता का निधन हो गया। मंजुलता को कोविड होने का भी शक डॉक्टरों को था, हालांकि उनकी रिपोर्ट नहीं आई थी। इसके बावजूद मंजुलता को मालेगांव में ही स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने दफना दिया।
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, सुहास बताते हैं कि उनकी मां ने पूरी उम्र मनमाड में गुजारी और वो लगातार कहती थीं कि उनको पति के बराबर में दफनाया जाए। ये इत्तेफाक ही रहा कि अपने आखिर वक्त में वो मनमाड से मालेगांव इलाज के लिए आ गईं। यहां सितंबर में उनकी मौत जब हुई तो स्वास्थ्यकर्मियों ने परिवार की ना मानते हुए उनको दफना दिया।
सुहास सितंबर से लगातार इस कोशिश में थे कि उनको अपनी मां का शव मालेगांव से मनमाड ले जाने की इजाजत मिल जाए। सितंबर में ही उनकी मां की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने की बात सामने आ गई। इसके बाद उनको अपनी मां का मृत्यु प्रमाण पत्र मिला जिसमें कहा गया था कि मंजुलता की मृत्यु कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई थी। इसके बाद उन्होंने सरकारी अधिकारियों को समझाया और आखिर वो अपनी मां का शव लेने में कामयाब हुए। इसके बाद गुरुवार को उन्होंने फिर से अपनी माां को उनके पिता की कब्र के बगल में मनमाड के सेंट बरनाबा चर्च कब्रिस्तान में दफनाया।
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 28 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications