महाराष्ट्र के गृहमंत्री बोले- कंगना ने जो कहा, उसके बाद उन्हें मुंबई में रहने का हक नहीं

महाराष्ट्र के गृहमंत्री बोले- कंगना ने जो कहा, उसके बाद उन्हें मुंबई में रहने का कोई हक नहीं

नई दिल्ली। अभिनेत्री कंगना रनौत के 'मुंबई में पीओके जैसा महसूस हो रहा है' के बयान पर महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि वो मुंबई पुलिस को बेवजह निशाना बना रही हैं। देशमुख ने कहा है कि जिस तरह से पीओके को लेकर उन्होंने मुंबई पुलिस की तुलना की है। उसके बाद उनको मुंबई और महाराष्ट्र में रहने का कोई हक नहीं है। शुक्रवार को देशमुख का ये बयान आया है।

मुंबई की पुलिस का देशभर में नाम: देशमुख

मुंबई की पुलिस का देशभर में नाम: देशमुख

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि भारत में महाराष्ट्र और मुंबई पुलिस का नाम है। स्कॉटलैंड यार्ड से महाराष्ट्र पुलिस की तुलना की जाती है। सुशांत सिंह केस में जिस तरह मुंबई पुलिस को निशाना बनाया गया, वो ठीक नहीं है। मुंबई के आईपीएस अधिकारी के सुशांत केस में मीडिया ट्रायल को लेकर यातिका पर देशमुख ने कहा कि सेवानिवृत्त IPS अधिकारी ने जो याचिका दाखिल की है, उसका मैं स्वागत करता हूं।

ट्वीट को लेकर निशाने पर कंगना

ट्वीट को लेकर निशाने पर कंगना

अपने ट्वीट को लेकर कंगना शिवसेना, कांग्रेस, मनसे और फिल्मी सितारों के गुस्से का सामना कर रही हैं। कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा है कि कंगना के पीछे बीजेपी आईटी सेल काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत सिर्फ चेहरा है लेकिन पूरा कैंपेन बीजेपी आईटी सेल के लोग चला रहे है जिससे की राज्य सरकार लड़खड़ा जाए। शिवसेना के संजय राउत ने कहा है कि कंगना ने महाराष्ट्र का अपमान करने की कोशिश की है। मुंबई ने आपको नाम, शोहरत, पैसा, इज्जत सबकुछ दिया है। अब तक मुंबई पुलिस के भरोसे आप यहां रहती हैं उसी पुलिस पर आप इस प्रकार का कीचड़ उछालेंगी तो ये कौन से नीति-नियम में है।

Recommended Video

    Sanjay Raut और Kangana Ranaut में जुबानी जंग, डंके की चोट पर कही ये बात | Sushant | वनइंडिया हिंदी
    क्योंं है ये पूरा विवाद

    क्योंं है ये पूरा विवाद

    कंगना रनौत ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था- शिवसेना लीडर संजय राउत ने मुझे खुले तौर पर धमकी दी है और कहा है कि मैं अब मुंबई वापस ना आऊं। पहले मुंबई की सड़कों पर आजादी के नारे लगाए गए और अब खुली धमकी दी जा रही हैं। मुंबई से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) जैसी फीलिंग क्यों आ रही है? कंगना के इसी ट्वीट पर उनको विरोध का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं के अलावा ज्यादातर राजनीतिक दल और साथ ही फिल्मी हस्तियां भी कंगना की बात पर एतराज कर रही हैं। रणुका शाहणे, रितेश देशमुख, उर्मिला मातोंडकर, स्वरा भास्कर, दिया मिर्जा जैसे कई सितारों ने मुंबई शहर और मुंबई पुलिस की तारीफ की है और कंगना को गलत कहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+