महाराष्ट्र: बच्चा चोरी के शक में मारे गए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख का मुआवजा, 21 आरोपी गिरफ्तार
मुंबई। महाराष्ट्र के धुले जिले में रविवार को ग्रामीणों ने बच्चा चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य होने के संदेह में पांच लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी। इस घटना में मारे गए लोगों के परिजनों ने सरकार से इंसाफ की गुहार लगाई है। मृतकों के परिजन सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में 35 लोगों पर मामला दर्ज हुआ है और 21 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।

मृतकों के परिजनों ने सोमवार को कहा कि, हम सरकार से मदद चाहते हैं। घटना के बाद मेरा परिवार बिखर गया है। सरकार हमें इंसाफ दिलाए। 5 लोगों की हत्या के मामले में बोलते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, 'यह हादसा काफी दुखद है। हमने मामले की जांच शुरू कर दी है। कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। साथ ही, राज्य सरकार मृतकों को 5 लाख रुपये का मुआवजा भी देगी।
वहीं केंद्रीय मंत्री सुभाष भामरे ने कहा कि, 'मेरी लोगों से अपील है कि कानून अपने हाथ में न लें। पुलिस ने अबतक 21 लोगों को गिऱफ्तार किया है। इस तरह की अफवाह सोशल मीडिया के जरिए फैलाई जा रही हैं।'
महाराष्ट्र डीजीपी दत्ता पाडेकर ने राज्य के लोगों से अपील करते हुए कहा कि, मैं उन सभी से अपील करना चाहता हूं कि अगर उन्हें ऐसी घटना का पता चलता है तो वे इसकी सूचना पुलिस को दें। कृपया सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर प्रसारित अफवाहों पर विश्वास न करें। हम ऐसे मामले में सख्त कार्रवाई करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications