Maharashtra govt formation issue: आज सोनिया गांधी से मिलेंगे शरद पवार, सबकी निगाहें इस मुलाकात पर

मुंबई। महाराष्ट्र में सीएम पद को लेकर लगातार भाजपा और शिवसेना में रस्साकशी जारी है, तो वहीं कयासों का दौर भी जारी है, आज एनसीपी प्रमुख शरद पवार की दिल्ली में कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात होने वाली है, जिस पर सबकी निगाहें लगी हुई हैं क्योंकि इस मुलाकात के बाद ही तय होगा कि एनसीपी का रोल क्या होगा, आपको बता दें कि इस सिलसिले में कल शरद पवार के आवास पर एक बैठक भी हुई थी, जिसमें अजीत पवार, जयंत पाटिल, धनंजय मुंडे, सुप्रिया सुले सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

संजय राउत ने भेजा अजीत पवार को मैसेज

संजय राउत ने भेजा अजीत पवार को मैसेज

इस बैठक के बाद एनसीपी नेता अजीत पवार ने कहा कि एनसीपी नेता अजीत पवार ने कहा कि उन्हें अब से थोड़ी देर पहले संजय राउत का मैसेज मिला है लेकिन वो उसका जवाब नहीं दे पाए क्योंकि वो मीटिंग में थे, यह पहली बार है कि चुनाव के बाद उन्होंने मुझे मैसेज किया है, मैं नहीं जानता कि उन्होंने ऐसा क्यों किया है लेकिन मैं उन्हें समय मिलते ही फोन करूंगा, मीडिया के सामने मैसेज को दिखाते हुए अजित पवार ने कहा कि संजय राउत ने 'जय महाराष्ट्र' का मैसेज भेजा है। फिलहाल अजीत पवार के इस बयान पर कयासों का दौर गर्म हो गया है।

हमारे पास 170 से 175 विधायकों का समर्थन: शिवसेना नेता संजय राउत

हमारे पास 170 से 175 विधायकों का समर्थन: शिवसेना नेता संजय राउत

दरअसल संय राउत ने दावा किया है कि उनके पास 170 से 175 विधायकों का समर्थन है, जिसके बाद से ही राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा हो गई है। मालूम हो कि शिवसेना महाराष्ट्र में 50-50 सरकार पर अड़ी हुई है, जिसे भाजपा मानने को तैयार नहीं है, विधानसभा चुनाव में ठाकरे परिवार से चुनाव लड़ने वाले पहले सदस्य आदित्य ठाकरे ने वर्ली सीट से चुनाव जीतकर शिवसेना का नया इतिहास लिखा है।

Recommended Video

    Maharashtra का झगड़ा Delhi पहुंचा, Shah से Fadnavis और Sonia से Pawar करेंगे Meeting वनइंडिया हिंदी
    शिवसेना ने कुल 56 सीटें अपने नाम की हैं

    शिवसेना ने कुल 56 सीटें अपने नाम की हैं

    शिवसेना ने कुल 56 सीटें अपने नाम की हैं तो वहीं, छह विधायकों का समर्थन भी उन्हें मिल गया है, जबकि भाजपा के हिस्से में 105 सीटें आई हैं, पिछली बार की तुलना में भाजपा को 17 सीटों का नुकसान हुआ है, इस बार एनसीपी ने पिछली बार से बेहतर प्रदर्शन किया है और 54 सीटें अपने नाम की जबकि पिछली बार उसे 41 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+