Maharashtra Govt Formation: 165 विधायक शिवसेना-कांग्रेस और NCP के साथ: संजय राउत

मुंबई। महाराष्ट्र में सियासी घटनाक्रम तेजी से बदल रहे है, जहां इस मामले में आज सुप्रीमकोर्ट में सुनवाई होनी है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने याचिका दाखिल कर इस सरकार गठन के तरीके पर सवाल उठाया है और सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है, गौरतलब है कि महाराष्ट्र में बीजेपी और अजीत पवार ने मिलकर सरकार बनाई है तो वहीं एनसीपी प्रमुख शरद पवार आज एक अहम बैठक करने वाले हैं तो वहीं शिवसेना नेता संजय राउत ने मीडिया में बयान देकर दावा किया है कि 165 विधायक शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के साथ हैं।

'165 विधायक शिवसेना-कांग्रेस और NCP के साथ'

संजय राउत ने रविवार को कहा कि शरद पवार एक राष्ट्रीय नेता हैं। अगर बीजेपी सरकार बनाने की कोशिश कर रही है तो यह नहीं हो सकता। बीजेपी ने गलत कदम उठाया है।, भले ही उसने अजीत पवार के साथ मिलकर सरकार बना ली हो लेकिन वो बहुमत साबित नहीं कर पाएंगे।

सीबीआई, ईडी, और आयकर विभाग बीजेपी के कार्यकर्ता हैं

संजय राउत ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि सीबीआई, ईडी, और आयकर विभाग उनके कार्यकर्ता हैं। वर्तमान गवर्नर भी उनके कार्यकर्ता हैं। लेकिन बीजेपी अपने ही खेल में फंस गई है, यह उसके अंत की शुरुआत है।

'अजीत पवार ने अपने चाचा की पीठ में छूरा भोंका है'

जबकि इससे पहले भी संजय राउत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि उसने देश की जनता के साथ छल किया है, यही नहीं उन्होंने अजित पवार पर भी हमला बोलते हुए कहा था उन्होंने शरद पवार और महाराष्ट्र की जनता के साथ धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि अजित पवार ने जेल जाने से बचने के लिए बीजेपी से हाथ मिलाया है और बीजेपी सरकार बनाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है, अजीत पवार ने इस उम्र में अपने चाचा के पीठ में छूरा भोंका है, जनता देख रही है सब।

 'पाप के सौदागर'

'पाप के सौदागर'

इससे पहले संजय राउत ने Tweet किया था कि 'पाप के सौदागर'। उन्होंने कहा कि लोगों को आमंत्रित करके क्यों नहीं शपथ ली। आपने पाप किया है, चोरी की है, महाराष्ट्र की जनता को दगा किया है। इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि सत्ता के लिए भतीजे ने चाचा को धोखा दिया। उन्होंने कहा कि आंखें खुलने से पहले यह पाप नष्ट होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+