मराठा आरक्षण बिल पर लगी महाराष्ट्र के गवर्नर की अंतिम मुहर
मुंबई। मराठा समुदाय को मिलने वाले 16 फीसदी आरक्षण पर महाराष्ट्र के राज्यपाल की अनुमति मिल गई है। महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर ने कल विधानसभा में पारित हुए आरक्षण बिल पर शुक्रवार को हस्ताक्षर कर बिल पर अंतिम मुहर लगा दी हैं। महाराष्ट्र सरकार ने मराठा समुदाय के लिए शिक्षा और रोजगार में 16 फीसदी आरक्षण का प्रस्ताव विधानसभा में रखा था जो सर्वसम्मति से गुरुवार को पारित हो गया था।

राज्यपाल से मंजूरी मिलने के बाद यह बिल उच्च सदन में पेश किया जाएगा। इस बिल के पास होने पर मराठा समुदाय को शिक्षा और नौकरी में 16 फीसदी आरक्षण मिलेगा। इससे पहले सीएम देवेंद्र फडणवीस ने संकेत दिए थे कि मराठा समुदाय को आरक्षण देने का औपचारिक ऐलान 1 दिसंबर को किया जा सकता है।
क्या होगा मराठा आरक्षण बिल में?
- मराठा आरक्षण विधेयक के महत्वपूर्ण प्रावधान मराठा समुदाय के लिए 16 प्रतिशत आरक्षण।
- अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थाओं को छोड़कर अन्य शैक्षणिक संस्थाओं और अनुदानित अथवा गैर-अनुदानित शैक्षणिक संस्थाओं में कुल 16 प्रतिशत आरक्षण।
- राज्य में लोकसेवा आयोग की सेवाओं में 16 प्रतिशत आरक्षण।












Click it and Unblock the Notifications