महाराष्ट्र सरकार का फैसला, औरंगाबाद एयरपोर्ट का नाम बदलकर छत्रपति संभाजी महाराज एयरपोर्ट रखा

औरंगाबाद एयरपोर्ट का नाम बदलकर छत्रपति संभाजी महाराज रखा

नई दिल्ली। महाराष्ट्र सराकर ने औरंगाबाद एयरपोर्ट का नाम बदल दिया है। उद्धव ठाकरे की सरकार ने औरंगाबाद एयरपोर्ट का नाम बदलकर छत्रपति संभाजी महाराज एयरपोर्ट कर दिया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई बैठक में ये फैसला लिया गया। प्रदेश के वाणिज्य मंत्री सुभाष देसाई ने कहा कि महाविकास अघाडी राज्य के लोगों से किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबंद्धित है।

 Maharashtra Government renames Aurangabad Airport as Chhatrapati Sambhaji Maharaj Airport.

आपको बता दें कि संभाजी महाराज मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र थे। सरकार ने उनके नाम पर औरंगाबाद एयरपोर्ट का नाम रखा है। पत्रकारों को जानकारी देते हुए सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि औरंगाबाद एयरपोर्ट का नाम बदलने की मांग शिवसेना समेत कई संस्था कर रही थी। औरंगाबाद महानगर पालिका ने भी एयरपोर्ट का नाम बदलने की मांग की थी और सरकार के पास प्रस्ताव भेजा था। इसी वजह से गुरुवार को मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

अब जल्द ही इसे विधानसभा व विधानपरिषद में मंजूरी के लिए लाया जाएगा। इसके बाद यह प्रस्ताव केंद्रीय नागरिक विमान मंत्रालय के पास भेजा जाएगा। इससे पहले मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट किया गया था। वहीं कोल्हापुर एयरपोर्ट का नाम बदलकर छत्रपति राजाराम महाराज विमानतल किया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+