महाराष्ट्र: गढ़चिरौली मुठभेड़ में अबतक 16 नक्सली ढेर
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में रविवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 16 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया। बताया जाता है कि महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में घने जंगल है जहां काफी नक्सली रहते हैं।

कई बार घने जंगलों की आड़ में नक्सली पुलिस पर हमला कर चुके हैं। रविवार को पुलिस ने गढ़चिरौली जिले के इटापल्ली के बोरीया वन क्षेत्र में हुई मुठभेड़ 16 नक्सलियों को ढेर कर दिया। बता दें, रविवार को दोपहर में 13 की मौत हुई थी, लेकिन बाद में पता चला कि घायल हुए तीन और नक्सलियों की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications