महाराष्ट्र: गोरेगांव ईस्ट के एक गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर मौजूद

मुंबई। महाराष्ट्र के गोरेगांव ईस्ट में मंगलवार को एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की 12 गाड़ियां पहुंच गई हैं, राहत बचाव का कार्य जारी है। फिलहाल इस हादसे में किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने घटना की तस्वीर साझा की है, इसमें देखा जा सकता है कि आग की ऊंची-ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार इलाके में छाया हुआ है। दमकल विभाग के एक कर्मचारी ने बताया कि गोदाम में लेवल-3 की आग लगी है। आग लगने की वजह का पता अभी नहीं चल पाया है।

Maharashtra fire broke out in warehouse in Goregaon East eight fire engines present

बता दें कि इससे पहले पिछले सप्ताह महाराष्ट्र के पुणे में स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया था। देखते ही देखते आग विकराल होती चली गई। यह आग इतनी तेज थी कि, मिनटों में पूरी फैक्ट्री चपेट में ले ली। आग की लपटें और धुंआ कई किलोमीटर दूर से नजर आ रहा था। इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीमें उधर दौड़ पड़ीं। दमकलों द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की। घटना के वक्त वहां कर्मचारी भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: खगड़ियाः कोचिंग में आग लगने से दो स्टूडेंट की जलकर मौत, झोपड़ी में पढ़ रहे थे छात्र

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+