पुणे में लगी भीषण आग, फर्नीचर गोदाम जलकर हुआ खाक, देखिए वीडियो

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के दो शहरों, पुणे और मुंबई से आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है। पहली घटना में पुणे के चिखली इलाके में एक फर्नीचर गोदाम में भीषण आग लग गई। यह घटना दोपहर करीब तीन बजे की है। आग इतनी भीषण थी कि पूरा फर्नीचर गोदाम जलकर राख हो गया। साथ ही में आस पास की 4 से 5 दुकानें भी आग की लपेट में आ गईं।

मिली जानकारी के मुताबिक, चिखली इलाके में शिवा फर्नीचर का गोदाम है। दोपहर अचानक से गोदाम से आग की लपटें निकलती दिखाई दी। घटना की जानकारी स्थानिक नागरिकों ने दमकल विभाग को दी। जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश णें जुट गई। दमकल विभाग के कर्मचारियों की 2 से 3 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना में गोदाम में रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक होने से लाखों रुपयों के नुकसान हुआ हैं। हालांकि अभी तक आग लगने की वजह स्पष्ट नही हो पाई हैं।

वहीं दूसरी घटना में शुक्रवार शाम, मुंबई के अंधेरी ईस्ट में एक बिल्डिंग में आग लग गई। ये बिल्डिंग रॉयल करण टेक्नो पार्क में स्थित है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 4 गाड़िया आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। अभी तक इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+