महाराष्ट्र: भिवंडी में 16 गोदामों में लगी भीषण आग, 50 लोगों को बचाया गया

भिवंडी। महाराष्ट्र के भिवंडी इलाके में 16 गोदामों लगी आग से 50 लोगों को बचाया गया है। भिवंडी के सागर कंपाउंड में आज सुबह आग लग गई। आग मनकोली गांव में लगी जिसके बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच कर आग बुझाने की कोशिश में जुट गई है। आग काफी भयंकर थी और देखते ही देखते 16 गोदाम इसकी चपेट में आ गए। फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर हैं।

Maharashtra fire broke out 16 godowns in Sagar Compound Bhiwandi 50 people rescued

दमकल कर्मचारी आग बुझाने के प्रयास में लगे हुए है। 50 लोगों को बचाए जाने की बात कही गई है। हालांकि अभी जानमाल के नुकसान का अंदाजा नहीं लग पाया है। आग लगने के कारण का भी अभी पता नहीं चल सका है। दमकल अधिकारियों ने बताया है कि आग काफी भयंकर है और धुंए की वजह से काफी दिक्कत हो रही है। राहतकर्मियों ने कहा है कि आग पर पूरी तरह से काबू पाने में पूरा दिन लगेगा।
महाराष्ट्र: भिवंडी में 16 गोदामों में लगी भीषण आग
महाराष्ट्र: भिवंडी में 16 गोदामों में लगी भीषण आग
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+