Maharashtra: मुंबई के मानखुर्द इलाके में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर
मुंबई, 12 नवंबर। एक बड़ी खबर मुंबई से है, जहां मानखुर्द के न्यू मंडाला इलाके में गोदामों में आग लग गई है। आग काफी भीषण है इसलिए दमकल विभाग की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। मुंबई के मुख्य अग्निशमन अधिकारी हेमंत परब ने बताया कि 'यहां 12 फायर इंजन और 10 टैंकर हैं। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, 25-30 गोदामों के जलने की आशंका है लेकिन अभी नुकसान के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता है।'
Recommended Video

आपको बता दें आजकल मुंबई में आग लगने की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। अभी 5 दिन पहले ही मुंबई के कांदिवली इलाके में हंसा हेरिटेज बिल्डिंग के एक फ्लैट में आग लगी थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। ये आग भी काफी भीषण थी, जिसपर काफी मुश्किल से काबू पाया गया था। इस आग को भी बुझाने में दमकल की 7 गाड़ियां लगी थीं। बिल्डिंग में आग लगने की घटना से इलाके में काफी हड़कंप मच गया था।
नूतन विला बिल्डिंग में आग लगी
जबकि इससे पहले मुंबई के खार एरिया में स्थित नूतन विला बिल्डिंग में आग लग गई थी। जिसके बाद 8 फायर इंजन और 6 जंबो टैंकर को वहां पर भेजा गया था। इस हादसे में किसी की जान तो नहीं गईं लेकिन सामान का काफी नुकसान हुआ था। इस घटना से भी इलाके में काफी दहशत फैल गई थी और लोगों को काफी देर तक मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। कहा जा रहा था आग शार्टसर्किट के कारण लगी थी।












Click it and Unblock the Notifications