पुणे: फाइबर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटीं दमकल की 9 गाड़ियां
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में भवानी पथ के नजदीक स्थित फाइबर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। आग की खबर मिलने के बाद दमकल की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है की आग काफी भीषण और बड़े हिस्से को अपने चपेट में ले लिया है। फिलहाल फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई है।

ताजा जानकारी के मुताबिक अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ना ही यह पता चल पाया है कि फैक्ट्री में यह आग कैसे लगी। ना ही यह पता चल पाया है कि आग लगने के दौरान फैक्ट्री में कितने लोग थे। स्थानीय लोगों के अनुसार अगर आग पर जल्दी काबू नहीं पाया गया तो यहा बड़ा रूप ले सकता है। क्योंकि फैक्ट्री से सटे हुए मकान भी है। जिसको आग अपने चपेट में ले सकता है।
फोटो में आप देख सकते हैं कि आग कीतनी भीषण लगी हुई है। बता दें कि इससे पहले सोमवार को महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आग गई लग गई थी। इस दुर्घटना में चार लोग घायल भी हो गए थे। आग की वजह से मध्य रेलवे को इलाके में अपनी सेवा भी थोड़ी देर के लिए रोकनी पड़ी। क्योंकि रेलवे की पटरियां घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर थी।
यह भी पढ़ें- बिस्तर पर हुई पत्नी से लड़ाई तो पति ले आया गिलास भरकर दूध












Click it and Unblock the Notifications