VIDEO: महाराष्ट्र के जलगांव में स्थित कंपनी में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर मौजूद
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के जलगांव जिले के भुसावल में रविवार को एक कंपनी में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मौके पर चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। हदसे में अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग की घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें कंपनी के धुएं का गुबार उठता देखा जा सकता है। आग इतनी भयानक है कि उसके धुएं को कई किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता है।
Recommended Video

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के चलते देशव्यापी लॉकडाउन होने की वजह से कंपनी में कुछ दिनों से काम बंद था। कंपनी में कर्मचारियों के न होने से इस भीषण आग में किसी की जान नहीं गई लेकिन आग के कारण करोड़ों का नुकसान होने का अनुमान है। यह आग भुसावल के एमआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित डिस्को इंटर प्राइजेज नामक कंपनी के कैंपस में लगी है। आग के कारणों का पता नहीं लगाया जा सका है, दमकलकर्मी भीषण आग पर को बुझाने में लगे हुए हैं।
आग लगने के बाद आसमान काले धुएं से भर गया जिसके बाद स्थानिय लोग फैक्ट्री के पास पहुंचे। एक स्थानीय द्वारा बानाए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि आग की लपटे और धुएं का गुबार कितने बड़े हादसे को अंजाम दे चुका है। फिलहाल आग कैसे लगी है अभी तक वजहों का पता नहीं चल पाया है और ज्यादा जानकारी की प्रतीक्षा है। लेकिन ऐसी आशंका जताई जा रही है कि पिछले एक हफ्ते में महाराष्ट्र के तापमान में बदलाव आया है और गर्मी बढ़ गई है। ऐसे में कंपनी में शार्ट सर्किट से आग लगने के पीछे की एक वजह यह हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Kolkata: कोरोना से स्वास्थ्य विभाग के सीनियर अधिकारी की मौत, सीएम ममता ने जताया दुख












Click it and Unblock the Notifications