महाराष्ट्र में सभी 288 सीटों वोटिंग, बूथों की बढ़ी सुरक्षा, मतदान केंद्रों पर 2 लाख से सुरक्षाकर्मी तैनात
Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र की सभी 288 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वटिंग आज हो रही है। मतदान शांतिपूर्ण हो, इसके लिए चुनाव आयोग ने कड़े प्रबंध किए हैं। शांति और सुरक्षा के माहौल में कोई खलल ना पड़े इसके लिए पोलिंग बूथों पर पुलिसकर्मियों को मिलाकर कुल 2 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।
पूरे महाराष्ट्र में चुनाव को शांतिपूर्ण और खुले माहौल में संपन्न कराने के लिए महाराष्ट्र पुलिस बल, होम गार्ड बल, नागरिक सुरक्षा बल, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, राज्य सशस्त्र पुलिस बल, राज्य रिजर्व पुलिस बल को तैनाती दी है। ईवीएम की सिक्योरिटी टाइट है।

क्षीरसागर के कलेक्टर राजेंद्र शंकर ने एक बयान में कहा कि ईवीएम उच्च सुरक्षा की क्षमता वाली मशीन है। उन्होंने कहा, "ईवीएम भारत में एक फुलप्रूफ प्रणाली है। इंजीनियर मतदान से पहले प्रथम स्तर की जांच करते हैं। यह गतिविधि सभी राजनीतिक दलों के सामने की जाती है। फिर रैंडमाइजेशन होता है। इसके बाद कि, ईवीएम को विधानसभा क्षेत्र को दिया जाता है, इसकी कमीशनिंग पार्टी प्रतिनिधियों के सामने होती है और फिर इसे सील कर दिया जाता है, तीसरे रैंडमाइजेशन में यह तय किया जाता है कि कौन सी ईवीएम किस मतदान केंद्र और चुनाव आयोग के प्रतिनिधियों और उम्मीदवारों के पास जाएगी फिर उनके प्रतिनिधि भी मौजूद हैं ईवीएम भेजे जाते हैं और उनके मूवमेंट को 'चक्रिका' नाम के ऐप के जरिए ट्रैक किया जाता है।"
कलेक्टर ने बताया कि ईवीएम के जरिए वोटिंग और काउंटिंग के दौरान सब कुछ पारदर्शी और खुले तौर पर होता है...सुबह 5.30 बजे उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों के सामने मॉक पोल होगा वोटिंग, क्लोजर और सीलिंग भी प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों के सामने होगी। ईवीएम में किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना नहीं है, तकनीकी तौर पर या चुनाव आयोग के निर्देशानुसार प्रशासनिक जांच के मुताबिक यह संभव नहीं है।"












Click it and Unblock the Notifications