Maharashtra Election 2019: जानिए वोट ना करने वालों को जावेद अख्तर ने क्यों कहा-IDIOT
मुंबई। आज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए राज्य की सभी 288 विधानसभा सीटों पर मतदान चल रहा है, सभी आम से लेकर खास तक आज अपने मतों का प्रयोग कर रहे हैं, इसी क्रम में आज बॉलीवुड के मशहूर गीतकार-लेखक और शायर जावेद अख्तर भी अपनी मशहूर पत्नी शबाना आजमी संग वोट डालने पहुंचे, वोट डालने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए जावेद अख्तर ने कहा कि हम बहुत लकी है कि हमें वोट करने का अधिकार मिला हुआ है।

पत्नी शबाना संग जावेद अख्तर ने डाला वोट
लेकिन दुनिया में ज्यादातर जगहों पर तो फौज हुकूमत कर रही है, हम हमेशा कोसते रहते हैं कि इस नेता ने ये नहीं किया उसने वो नहीं किया, बेहतर ये है कि कोसने के बजाय आप घर से बाहर निकलिए और अपनी पसंद का नेता चुनिए ताकि आपको शिकायत करने का मौका ना मिले, . जिस तरह हम सरकार से कहते हैं कि वो अपना काम करे वैसे ही नागरिक का भी कर्तव्य है कि वो आकर वोट दे और अपना वोट डाले।
स इतना ही कहूंगा कि वो सब 'इडियट' हैं
जो लोग वोट नहीं डाल रहे हैं उनके लिए आप क्या कहेंगे, इस सवाल के जवाब में जावेद अख्तर ने कहा कि बस इतना ही कहूंगा कि वो सब 'इडियट' हैं, ग्रीक भाषा में इडियट का एक मतलब ये भी है कि जो आदमी वोट न दे।

दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में वोटिंग सुबह 7 बजे से हो रही है जो कि शाम 5 बजे समाप्त होगी। मतदान को लेकर चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। वोटिंग को लेकर सुबह से ही लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, पोलिंग बूथ पर सुबह से लंबी-लंबी कतारें दिख रही हैं। एनसीपी, कांग्रेस, बीजेपी और शिवसेना के कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा आज दांव पर है।












Click it and Unblock the Notifications