Amazon Case: दिंडोशी कोर्ट ने मनसा प्रमुख Raj Thackeray को जारी किया नोटिस, पेश होने का आदेश

मुंबई। Dindoshi Court Notice to Raj Thackeray: महाराष्ट्र के दिंडोशी कोर्ट ने मनसा (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) प्रमुख राज ठाकरे (MNS Chief Raj Thackeray) को नोटिस जारी करते हुए 5 जनवरी को पेश होने का आदेश दिया है। उन्हें अमेजन से जुड़े एक मामले में पेश होने को कहा गया है। दरअसल मनसा के कार्यकर्ताओं ने अमेजन के पोस्टर्स को फाड़ दिया था क्योंकि अमेजन के एप में मराठी भाषा का विकल्प नहीं है। जिसके बाद अमेजन ने कोर्ट में याचिका दाखिल की। ऐसा माना जा रहा है कि कोर्ट का ये नोटिस मिलने के बाद अमेजन और मनसा के बीच जारी विवाद और भी बढ़ सकता है।

maharashtra, dindoshi court, mns, mns chief raj thackeray, dindoshi court issues notice to raj thackeray, amazon case in maharashtra, amazon files plea in dindoshi court, marathi language, महाराष्ट्र, दिंडोशी कोर्ट, एमएनएस, मनसा, राज ठाकरे, मनसा प्रमुख राज ठाकरे, अमेजन, अमेजन केस, मराठी भाषा, अमेजन केस महाराष्ट्र में, दिंडोशी कोर्ट ने राज ठाकरे को जारी किया नोटिस, राज ठाकरे को कोर्ट ने क्यों नोटिस जारी किया, अमेजन राज ठाकरे, राज ठाकरे अमेजन केस

मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि मराठी भाषा को लेकर मनसा ने अमेजन के खिलाफ मुहिम शुरू की थी, जिसके बाद मजबूरन कंपनी को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। अब कोर्ट ने राज ठाकरे और पार्टी पदाधिकारियों को नोटिस भेजा है। इस नोटिस के बाद से मनसा और भी अधिक आक्रामक नजर आ रही है। पार्टी के पदाधिकारी अखिल चित्रे ने कहा है कि अमेजम को इसकी आने वाले समय में कीमत चुकानी पड़ेगी। अगर कंपनी को महाराष्ट्र में मराठी भाषा मान्य नहीं है तो हमें भी अपने राज्य में अमेजन नहीं चाहिए।

उन्होंने कहा कि अमेजन के एप को हजारों लोग अनइन्सटॉल कर चुके हैं और यह प्रक्रिया अभी भी जारी है। अगर कंपनी ये मांग नहीं मानती है तो उसका बिजनेस महाराष्ट्र में ठप पड़ जाएगा। चित्रे ने कहा कि अमेजन ने लेटर किसी मूर्ख वकील से ड्राफ्ट करवाया है। उन्हें एक अच्छा वकील तो नियुक्त करना ही चाहिए था। जो नोटिस भेजा गया है, उसका कोई मतलब नहीं है। पार्टी की लीगल टीम अब कोर्ट में इस नोटिस का जवाब देगी।

आपको बता दें मनसा ने कंपनी से कहा था कि वह अपनी वेबसाइट पर मराठी भाषा का विकल्प भी दे। ताकि जो लोग मराठी बोलते हैं, उन्हें किसी तरह की दिक्कत ना आए और वह अपनी जरूरत के अनुसार वेबसाइट से सामान ले सकें। लेकिन जब अमेजन की तरफ से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला तो मनसा ने कंपनी के खिलाफ मुहिम छेड़ दी और नो मराठी नो अमेजन नाम से इस मुहिम की शुरुआत की। इसी दौरान मनसा कार्यकर्ताओं ने दिंडोशी इलाके में अमेजन के पोस्टर फाड़ दिए। पार्टी के पदाधिकारियों ने इससे पहले कंपनी के बीकेसी स्थित कार्यालय पर भी धावा बोला था।

Kangana Ranaut के ऑफिस में तोड़फोड़ मामले में BMC कमिश्नर को मानवाधिकार आयोग ने भेजा समन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+