Kangana Ranaut के ऑफिस में तोड़फोड़ मामले में BMC कमिश्नर को मानवाधिकार आयोग ने भेजा समन

Kangana Ranaut: फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के मुंबई स्थित ऑफिस को जिस तरह से बीएमसी ने तोड़ दिया था उसके बाद महाराष्ट्र राज्य मानवाधिकार आयोग ने बीएमसी के कमिश्नर आईएस चहल को समन भेजा है। दरअसल कंगना रनौत के घर को बीएमसी ने अवैध बताते हुए तोड़ दिया था, जिसके बाद इस बाबत शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसपर कार्रवाई करते हुए मानवाधिकार आयोग ने बीएमसी के कमिश्नर को समन भेजकर पेश होने को कहा है।

kangana

बता दें कि इस वर्ष सितंबर माह में बीएमसी ने कंगना रनौत के पाली हिल रोड स्थित ऑफिस को तोड़ दिया था। बीएमसी ने कंगना के दफ्तर में बुल्डोजर और हथौड़े से तोड़फोड़ की थी। बीएमसी की ओर से कंगना रनौत को इस बाबत नोटिस भेजा गया था, और नोटिस भेजने के अगले ही दिन दफ्तर में तोड़फोड़ शुरू कर दी गई थी। इस पूरे मामले में कंगना रनौत ने महाराष्ट्र सरकार पर सवाल खड़ा करते हुए इसे बदले की कार्रवाई बताया था।

गौरतलब है कि कंगना रनौत के दफ्तर में बीएमसी की ओर से कई गई तोड़फोड़ को बॉम्बे हाईकोर्ट ने गैरकानूनी ठहराया था। कोर्ट ने बीएमसी को फटकार लगाते हुए कहा कि याचिकाकर्ता को कानूनी मदद लेने से रोकने की कोशिश की गई। कोर्ट ने बीएमसी की ओर से कंगना रनौत को भेजे गए नोटिस को भी खारिज कर दिया था। कोर्ट ने बीएमसी को कंगना के दफ्तर में की गई तोड़फोड़ का हर्जाना भी देने को कहा। बता दें कि कोरोना काल में बीएमसी की लापरवाही के चलते प्रवीण परदेशी की जगह इकबाल सिंह चहल को नया कमिश्नर नियुक्त किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+