'हर किसी के दिल दिमाग में सिर्फ...', BJP को लेकर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस का दावा
दिल्ली में महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा दावा किया। उन्होंने बीजेपी के 'अबकी बार चार सौ पार' नारे को दोहराते हुए कहा कि जिस तरह से मोदी जी को लोगों का समर्थन मिल रहा है, उससे सब कुछ स्पष्ट हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी में एक रोड शो के दौरान उन्होंने दावा किया कि देश जिस गति से प्रगति कर रहा है वह मोदी की गारंटी का सबसे अच्छा उदाहरण है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने लोगों से वोट की अपील करते हुए कहा कि यह नया भारत है और अगर आप प्रगति के पथ पर चलना चाहते हैं तो मतदान जरूर करना चाहिए।
लोकसभा चुनाव के छठवें चरण के मतदान से पहले राजनीतिक दलों को चुनावी अभियान तेज है। इस बीच बीजेपी दिल्ली की सभी सीटें जीतने का दावा कर रही है। इस बीच गुरुवार के महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम व बीजेपी के दिग्गज नेता देवेंद्र फडणवीस ने दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट से बीजेपी कैंडिडेट प्रदीप खंडेलवाल के लिए वोट मांगा।

गुरुवार को दिल्ली में एक रोड शो में शामिल होने पहुंचे महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम व बीजेपी के दिग्गज नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "बीजेपी दिल्ली की सभी सीटें जीतने जा रही है। जिस तरह से मोदी जी को लोगों का समर्थन मिल रहा है और जिस तरह से प्रवीण खंडेलवाल को लोगों का प्यार मिल रहा है, वह बताता है कि हर किसी के और दिमाग में मोदी हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जिस तरह से कई मुद्दों पर यू-टर्न लिया है, उससे उनका पर्दाफाश हो गया है।"












Click it and Unblock the Notifications