महाराष्ट्र: क्राइम ब्रांच के पुलिस इंस्पेक्टर को मारी गोली, 1 गिरफ्तार
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है, जहां रेलवे स्टेशन पर क्राइम ब्रांच के एक इंस्पेक्टर को गोली लगने से उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार सुबह चंदन नगर क्षेत्र क्राइम ब्रांच के पुलिस इंस्पेक्टर पर रेलवे स्टेशन पर हमला हुआ, जो एक महिला की हत्या के मामले में जांच कर रहे थे।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, घायल इंस्पेक्टर का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला पर गोली चलाने वाले शख्स पर पुलिस इंस्पेक्टर पर गोली चलाने का हाथ है। यह वारदात आज सुबह की है।
इस बीच पुणे क्राइम ब्रांच के डीसीपी ने कहा कि इस मामले में एख आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है और घायल हुए इंस्पेक्टर का फिलहाल इलाज चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications