महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे से मिलने पहुंचे शरद पवार, कई मुद्दों पर हो सकती है बातचीत
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में जारी कोरोना संकट के बीच सीएम उद्धव ठाकरे ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की है। शुक्रवार शाम को दोनों नेता शिवाजी पार्क स्थित बाला साहब ठाकरे स्मारक में पहुंचे। शिवसेना और एनसीपी की कांग्रेस के साथ महाराष्ट्र में गठबंधन की सरकार है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक के दौरान कोरोना संक्रमण और कई अन्य मुद्दों पर भी बातचीत हो सकती है। कोरोना के अलावा बारिश के चलते भी मुंबई को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। हालांकि बैठक को लेकर शिवसेना या एनसीपी की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है।

महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। सूबे में अब तक कोरोना के 1 लाख 86 हजार केस आ चुके हैं। वहीं 8178 मौत इस वायरस से हुई हैं। वहीं राज्य आर्थिक मोर्चे पर भी चुनौतियों का सामना कर रहा है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री विजय वडेट्टीवार ने गुरूवार को दिए एक बयान मे कहा है कि राज्य सरकार के पास अपने सरकारी कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं है। वडेट्टीवार ने कहा कि महाराष्ट्र को अभी तक केंद्र से कोई फंड नहीं मिला है। सरकार के पास पैसे नहीं है और ऐसी स्थिति उसे अगले माह की सैलरी देने के लिए ऋण लेना होगा और अगर कोई नेता कहता है कि हमें फंड मिला है तो वह राज्य के साथ विश्वासघात कर रहा है। मंत्री के मुताबिक महाराष्ट्र में यह स्थिति कोविड-19 महामारी की वजह से उत्पन्न हुई है।
वहीं बारिश के चलते भी राज्य में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई गुरुवार रात से जोरदार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिसके बाद अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया है। हालांकि स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है क्योंकि ट्रैफिक जाम पहले के मुकाबले कम है। तटीय इलाकों के पास रहने वाले लोगों को घरों में रहने को कहा गया है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications