पहली कैबिनेट मीटिंग में सीएम उद्धव ठाकरे ने लिया ये बड़ा फैसला

Recommended Video

    CM Uddhav Thackeray After first cabinet meeting says we will give a good government | वनइंडिया हिंदी

    मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के 19 वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। उनके साथ शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस पार्टी के 2-2 नेताओं ने मंत्री के रूप में शपथ ली है। शपथ समारोह के बाद उद्धव ठाकरे ने गुरुवार रात पहली कैबिनेट की बैठ की। जिसमें अजित पवार भी मौजूद रहे। इस बैठक में सीएम उद्धव ठाकरे ने राज्य को लेकर कई नीतिगत फैसले लिए हैं। सीएम ठाकरे ने छत्रपति शिवाजी महाराज की राजधानी रायगढ किला के संरक्षण के लिए 20 करोड़ रुपये आवंटित करने का ऐलान किया है।

    उद्धव ठाकरे ने कहा कि, यह आम जनता की सरकार है

    उद्धव ठाकरे ने कहा कि, यह आम जनता की सरकार है

    कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि, यह आम जनता की सरकार है। हमारी सरकार में राज्य का कोई भी वर्ग अलग-थलग महसूस नहीं करेगा। उद्धव ठाकरे ने बताया कि, हमने कैबिनेट मीटिंग में किसान की समस्याओं के मुद्दे पर चर्चा की। बिना मौसम बरसात से किसानों को दिक्कतें हुई हैं। इसके लेकर सरकार जल्द ही महत्वपूर्ण फैसले लेगी।

    'मैं चाहता हूं कि किसानों तक पैसा पहुंचे'

    'मैं चाहता हूं कि किसानों तक पैसा पहुंचे'

    उद्धव ठाकरे ने कहा कि, किसानों के लिए राज्य-केंद्र सरकार ने जितनी भी स्कीम बनाई, राशि जारी की है, उसकी समीक्षा होगी। हम ऐसा काम करेंगे कि किसान खुश हो जाएंगे। बारिश से किसानों को बहुत नुकसान हुआ है। मैं चाहता हूं कि किसानों तक पैसा पहुंचे। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री जयंत पाटिल ने कहा कि, सरकार के भीतर सीएम सहित 6 मंत्रियों की एक समन्वय समिति होगी। एक बाहरी समिति होगी जो अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सरकार का मार्गदर्शन करेगी।

    शिवाजी किले के लिए 20 करोड़ का फंड जारी

    शिवाजी किले के लिए 20 करोड़ का फंड जारी

    ठाकरे ने कहा कि, मुख्य सचिव किसानों की स्थिति पर 1-2 दिन में जानकारी देंगे और उसके बाद उनके लिए बड़ा ऐलान होगा।उन्होंने रायगढ़ के शिवाजी किले के संवारने का ऐलान किया। शिवाजी किले के लिए 20 करोड़ का फंड जारी किया जाएगा। कॉमन मिनिमम प्रोग्राम में धर्मनिरपेक्ष के जिक्र पर पूछे गए सवाल पर उद्धव ठाकरे भड़क गए। हालांकि उन्होंने इस सवाल पर संविधान की प्रस्तावना का दिया हवाला। वहीं छगन भुजबल ने सेक्युलर शब्द पर जवाब दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+