सीएम देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी ने चुपके से मारी बॉलीवुड में एंट्री
मुंबई। इससे पहले कि आप ये सोचे कि महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी रूपहले पर्दे पर अभिनेत्री बनकर आ रही हैं तो आप गलत हैं क्योंकि अमृता अपने अभिनय के जरिये नहीं बल्कि अपनी आवाज के जरिये सिल्वर स्क्रीन पर कदम रखने जा रही हैं।
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक अमृता ने हाल ही में प्रकाश झा की फिल्म 'जय गंगाजल' और कुणाल कोहली फिल्म 'लवस्टोरी फिर से' में गीत गाये हैं।
इस बारे में प्रकाश झा और कोहली दोनों ने अमृता के गानों की तारीफ करते हुए कहा है कि अमृता की आवाज वाकई में काफी मधुर है। पेपर के मुताबिक अमृता अपनी एंट्री को हाईलाइट नहीं करना चाहती थीं इस कारण इस बारे में काफी देर से खबर आयी।













Click it and Unblock the Notifications