Must Read: वो 5 कारण जिन्होंने बनाया देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र का सीएम
मुंबई| भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब महाराष्ट्र की कमान बीजेपी के हाथों में होगी। पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री राज्य सरकार का नेतृत्व करेगा। इस ऐतिहासिक पल का सेहरा बंधा है देवेंद्र फडणवीस के सिर पर, जो 31 अक्टूबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वो सीएम पद की शपथ लेंगे। इस शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह तथा देश भर के लगभग 30 हजार अतिथि इस समारोह का हिस्सा बनेंगे।
युवा जोश और तीव्र बुद्धि के मालिक देवेंद्र को लोग मृदभाषी और हाजिर जवाब कहते हैं। पीएम मोदी की गुड लिस्ट में शामिल देवेंद्र काफी हद तक मोदी के व्यक्तित्व से प्रभावित भी हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेहद करीब माने जाने वाले देवेंद्र का लंबे अरसे से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से गहरे संबंध हैं।
राज्य के 62 वर्षो के इतिहास में ऐसा दूसरी बार होगा, जब यहां गैर कांग्रेसी सरकार बनेगी। मनोहर जोशी और नारायण राणे के नेतृत्व में 1995-99 के बीच शिव सेना तथा भाजपा की गठबंधन सरकार महाराष्ट्र में राज कर चुकी है।
बम्बई स्टेट को एक मई, 1960 को दो भागों में विभाजित कर महाराष्ट्र तथा गुजरात राज्य बनाया गया था। तत्कालीन बम्बई स्टेट के पहले मुख्यमंत्री बी.जी.खेर थे, जिन्होंने 15 अगस्त, 1947 से 21 अप्रैल, 1952 तक शासन किया।
उसके बाद मोरारजी देसाई पहले निर्वाचित मुख्यमंत्री बने, जिन्होंने 21 अप्रैल, 1952 से 31 अक्टूबर, 1956 तक शासन किया। 1977-78 के बीच देसाई भारत के प्रधानमंत्री भी बने।वाई.वी.चव्हाण ने राज्य में तीन बार मुख्यमंत्री के रूप में शासन किया।
आईये डालते हैं एक नजर उन बातों पर जिनकी वजह देवेंद्र फडणवीस को सीएम की गद्दी नसीब होने जा रही है...

सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर काफी एक्टिव
आधुनिक सोच के मालिक देवेंद्र फडणवीस ट्विटर और फेसबुक पर काफी एक्टिव रहते हैं। जिसका फायदा निश्चित तौर पर उनको चुनावों में मिला। युवा सोच के मालिक देवेंद्र के साथ देश के युवाओं को बात करना पसंद है तभी तो उनके ट्विटर फालोअर्स में युवाओं की संख्या बहुत ज्यादा है।

आरएसएस और मोदी की गुड लिस्ट में
पीएम मोदी की गुड लिस्ट में शामिल देवेंद्र काफी हद तक मोदी के व्यक्तित्व से प्रभावित भी हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेहद करीब माने जाने वाले देवेंद्र का लंबे अरसे से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से गहरे संबंध हैं।

राजनीति विरासत में..
देवेंद्र को राजनीति विरासत में मिली है। उनके पिता गंगाधर राव जनसंघ, और फिर बीजेपी में रहे थे वो महाराष्ट्र विधान परिषद में MLC भी थे। देवेंद्र अपने पिता से काफी प्रभावित रहे हैं, इसलिए वो महाराष्ट्र की राजनीति को काफी करीब से भी समझते हैं।

युवा जोश और नई सोच
देवेंद्र आम नेताओं की तरह धोती-कुर्ता या कुर्ता-पैजामा नहीं पहनते हैं, वो आम युवाओं की तरह पैंट-शर्ट में लोगों से मिलते हैं जिसके कारण लोगों को वो आम लोगों की तरह नजर आते हैं। बिजनेस मैनेजमेंट की पढाई जर्मनी से करने वाले देवेंद्र सिर्फ 27 साल की उम्र में नागपुर के मेयर औऱ लोगों के रोल मॉडल बने।

तेज-तर्रार लेकिन मिठास के साथ
देवेंद्र ने अपनी चुनावी रैलियों में यह जता दिया कि वो काफी आक्रमक हैं और गलत काम करने वालों को वो किसी भी तरह से छोड़ने वाले नहीं हैं। लेकिन वो उन लोगों में से नहीं जो बोलते वक्त मर्यादा की सारी सीमाएं तोड़ देते हैं। वो अपनी बात शालीनता के साथ मृदुल रूप में लोगों के सामने रखते हैं जिसकी वजह से लोग उनके करीब होते गये।
-
West Bengal Election 2026: बंगाल के 50% विधायक पर क्रिमिनल केस, 152 MLA करोड़पति, किस पार्टी का क्या रिकॉर्ड? -
Assam Chunav से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, मौजूदा मंत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, कौन है ये महिला नेता? -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई












Click it and Unblock the Notifications