देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना नेता ने महाराष्ट्र के राज्यपाल से की अलग-अलग मुलाकात

मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान जारी है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद शिवसेना, सहयोगी दल भाजपा पर लगातार दबाव बना रही है। इस बीच महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना नेता दिवाकर रावते ने राज्य के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से अलग-अलग मुलाकात की है।

Recommended Video

    Maharashtra में BJP-Shiv Sena के बीच सत्ता को लेकर संघर्ष, Saamana में Modi सरकार पर निशाना।वनइंडिया
     Maharashtra CM Devendra Fadnavis and Shiv Sena leader Diwakar Raote to meet Governor separately

    इसके पहले ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि देवेंद्र फडणवीस राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। हालांकि, राजभवन की तरफ से देवेंद्र फडणवीस और शिवेसना नेता की राज्यपाल से अलग-अलग मुलाकात को दिवाली के त्योहार पर होने वाली औपचारिक मुलाकात बताया गया है। महाराष्ट्र में चुनाव नतीजे आने के बाद बीजेपी जहां 105 सीटें जीतने में कामयाब रही तो वहीं, शिवसेना ने 56 सीटों पर कब्जा जमाया।

    2014 के चुनाव के मुकाबले बीजेपी की सीटें कम हुई हैं तो वहीं, शिवसेना ने बीजेपी पर सीएम पद को लेकर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। शिवेसना का कहना है कि पार्टी 50-50 के फॉर्मूले से पीछे नहीं हटेगी। शिवसेना का कहना है कि इस दफे सत्ता का रिमोट कंट्रोल उनके हाथ में है। दोनों दलों के बीच जारी खींचतान के बीच खबर आ रही है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और शिवेसना प्रमुख उद्धव ठाकरे की 30 अक्टूबर को मुलाकात हो सकती है।

    इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं में बीच का रास्ता निकालने को लेकर बातचीत हो सकती है। शिवसेना का कहना कि साझा सरकार चलानी है तो ढाई साल के लिए सीएम पद भाजपा और ढाई साल तक उनके पास रहेगा। शिवसेना के इस रवैए ने फिलहाल बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। महाराष्ट्र में बीजेपी ने शिवसेना के साथ तो कांग्रेस ने एनसीपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 44 और एनसीपी को 54 सीटों पर जीत मिली है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+