महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे कैबिनेट का पहला विस्तार आज, कांग्रेस के ये 10 चेहरे बनेंगे मंत्री

मुंबई। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार आज होने जा रहा है। अजित पवार का डिप्टी सीएम बनना तय माना जा रहा है। वहीं, खबर आ रही है कि इस कैबिनेट विस्तार में कांग्रेस के 10 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और अमित देशमुख का नाम भी शामिल हैं। कांग्रेस-एनसीपी के साथ मिलकर शिवसेना ने महाराष्ट्र में सरकार बनाई थी और उद्धव ठाकरे ने मुख्ममंत्री पद की शपथ ली थी।

अशोक चव्हाण भी लेंगे मंत्री पद की शपथ

अशोक चव्हाण भी लेंगे मंत्री पद की शपथ

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उद्धव ठाकरे सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार में कांग्रेस की तरफ से अशोक चव्हाण और अमित देशमुख के अलावा केसी पड़वी, विजय वडेट्टीवार, सुनील केदार, यशोमति ठाकुर, वर्षा गायकवाड, असलम शेख, सतेज पाटिल, विश्वजीत कदम मंत्री पद की शपथ लेंगे। सूत्रों के हवाले से खबर है कि 36 नए मंत्री उद्धव ठाकरे कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं।

कांग्रेस की तरफ से 10 विधायक बनेंगे मंत्री

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को मंत्री नहीं बनाए जाने के कारण वे नाराज बताए जा रहे हैं। वहीं, अशोक चव्हाण को पीडब्ल्यूडी विभाग दिया जा सकता है। इनके अलावा सूत्रों के मुताबिक, एनसीपी की ओर से नवाब मलिक, जितेंद्र अवध, दिलीप वलसे पाटिल, हसन मुशरीफ, बाबासाहेब पाटिल, राजेंद्र सिंगले, धनंजय मुंडे और अनिल देशमुख भी मंत्री बनाए जा सकते हैं। अभी महाराष्ट्र कैबिनेट में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के अलावा शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के दो-दो मंत्री शामिल हैं।

उद्धव ठाकरे सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार

उद्धव ठाकरे सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव शिवसेना और भाजपा ने मिलकर लड़ा था, जिसमें शिवसेना-बीजेपी गठबंधन को बहुमत भी मिला था, लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर दोनों दलों के बीच टकराव पैदा हो गया था और इसके बाद शिवसेना ने बीजेपी से गठबंढन तोड़ दिया और उन पर वादा-खिलाफी का आरोप लगाया। इसके बाद एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर शिवसेना ने सरकार बनाई है। वहीं, अब एक महीने बाद नई सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+