महाराष्ट्र: BJP अध्यक्ष और मंत्री चंद्रकांत पाटिल का विवादित बयान, हिंदू बहुमत के अनुसार चलेगा देश
मुंबई: महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष और राजस्व मंत्री ने एक विवादित बयान दिया है। उनके इस बयान के बाद इस पर राजनीतिक घमासान होना तय माना जा रहा है। चंद्रकांत पाटिल ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि देश हिंदू बहुमत के अनुसार चलेगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर रात के 12 बजे तक लोग गणेश उत्सव देखना चाहते हैं, तो ऐसा हो सकता है, क्योंकि प्रशासन के लोग भी हिंदू हैं।

चंद्रकांत पाटिल ने 20 अगस्त को पुणे में राष्ट्रीय गणेश महोत्सव के पुरस्कार वितरण समारोह में ये बयान दिया। उन्होंने कहा कि ये देश हिंदू बहुमत के अनुसार चलेगा, जो वो कहेंगे। अगर वो चाहते हैं कि रात 12 बजे तक गणेश उत्सव चले। तो उनके लिए व्यवस्था की जा सकती है। उन्होंने आगे कहा कि क्योंकि प्रशासक भी हिंदू हैं, वो भी गणेश उत्सव मनाने के लिए अपने परिवारों के साथ बाहर जाते हैं। ऐसी भावना नहीं होनी चाहिए कि प्रशासन केवल हमारे लिए समस्याएं पैदा करना चाहता है।
गौरतलब है कि वो हाल ही में एक और विवाद में फंसे थे। महाराष्ट्र में बाढ़ पीड़ितों से बात करते हुए वो अपना आपा खो बैठे थे। चंद्रकांत पाटिल ने बाढ़ पीड़ितों को संबोधित करते हुए कहा था कि सरकार इस स्थिति में पूरी तरह आपके साथ है लेकिन आपको यह समझना होगा कि शिकायत करने का कोई मतलब नहीं है। इसके बाद जब लोगों ने उनके सामने शिकायत रखी शुरू की तो वो इस पर अपना आपा खो बैठे थे। इसके बाद उन्होंने पहले भीड़ को शांत होने का इशारा किया और कहा कि चुप रहो।












Click it and Unblock the Notifications