औरंगाबाद में मुस्‍लिम युवकों को जय श्रीराम के नारे लगाने को कहा, इनकार पर दी जान से मारने की धमकी

औरंगाबाद। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में दो मुस्लिम युवकों से जबरदस्ती 'जय श्री राम' कहलवाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सोमवार को आजाद चौक पर कुछ लोगों ने दो लड़कों से जबरदस्ती जय श्री राम कहलवाने की कोशिश की। आपको बता दें कि तीन दिन में यह दूसरी घटना है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों को पहचानने की कोशिश कर रही है और इलाके में कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए सुरक्षा चौबंद कर दी गई है।

औरंगाबाद में मुस्‍लिम युवकों को जय श्रीराम के नारे लगाने को कहा, इनकार पर दी जान से मारने की धमकी

औरंगाबाद के एसपी चिरंजीव प्रसाद ने बताया कि पीड़ित शेख आमेर ने कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया है कि वह रात को दोस्त के साथ काम के सिलसिले में बाहर निकला था। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोग कार से आए और जय श्रीराम नारा लगाने के लिए दबाव डालने लगे। विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इलाके में कानून व्यवस्था के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरा में यह वाकया कैद हो गया। पुलिस ने बताया है कि केस की जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने के लिए कहा है।

पहले भी हो चुकी है घटनाएं

मुस्लिम युवकों से मारपीट और जबरन जय श्री राम बुलवाने के आरोप पहले भी कई बार लग चुके हैं। इससे कुछ ही दिन पहले औरंगाबाद में ऐसी ही एक घटना सामने आई थी। होटल में काम करने वाला इमरान इस्माइल पटेल अपने घर लौट रहा था, तभी करीब 10 बदमाशों ने हुडको कॉर्नर के पास उसकी बाइक रोककर चाबी छीन ली और उससे 'जय श्री राम' बोलने को कहा। पटेल ने पुलिस को बताया कि गणेश नाम के एक व्यक्ति और उसके परिवार ने हंगामे की आवाज सुनकर उसको बचाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+