महाराष्ट्र: मुंबई-अहमदाबाद हाइवे पर दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत, तीन घायल

नई दिल्ली। मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर दहानू तालुका, अंबोली के पास भीषण सड़क हादसे की खबर है। बताया जा रहा है कि हाईव पर दो कारों और मोटरसाइकिल के बीच में टक्कर हो गई है जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन लोग घायल बताया जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक हादसे के पीछे की वजह का पता अभी तक नहीं चल पाया है।

Maharashtra: accident on the Mumbai-Ahmedabad highway, five killed, three injured

इसके अलावा मृतकों की पहचान भी अभी तक नहीं सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कारों और बाइक के बीच टक्कर इतनी दर्दनाक थी कि परखच्चे उड़ गए। घटना की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रतिबंध रहा है। फिलहाल लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं घटना स्थल पर पड़ी गाड़ियों को हटाकर हाईवे पर यातायात भी शुरू हो गया है।

बता दें कि मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर एक्सिडेंट की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के कई दर्दनाक हादसे देखने को मिल चुके हैं। बता दें कि यह हाईवे मुंबई और गुजरात को जोड़ता है। इसलिए इस पर गाड़ियों का आना जाना भी ज्यादा रहता है।

यह भी पढ़ें- ब्लू जैकेट पहने शख्स को देखने के लिए लगी भीड़, चौकी इंचार्ज के भी उड़े होश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+