महाराष्ट्रः सोलापुर से झारखंड जा रही बस का एक्सीडेंट, 4 लोगों की मौत, 15 घायल
मुंबई। कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच मजदूरों को पलायन रूकने का नाम नहीं ले रहा है, अभी खबर आ रही है कि महाराष्ट्र के यवतमाल में सोलापुर से झारखंड जा रही बस का एक्सीडेंट हो गया है, जिसमें चालक समेत 4 लोगों की मौत हो गई है और 15 लोग घायल हो गए हैं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है, प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्टेट ट्रांसपोर्ट की बस को एक डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी, हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही ड्राईवर ने दम तोड़ दिया, इस हादसे में तीन और लोग मौत के शिकार हो गए, तीनों मजदूर ही बताए जा रहे हैं।

घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, आपका बता दें कि सोमवार देर रात यूपी के महोबा में भी एक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें तीन महिला मजदूरों की मौत हो गई है, यूपी के महोबा जिले में प्रवासी मजदूरों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया था, जिसमें ट्रक में सवार में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए, हादसा पनवाड़ी थाना क्षेत्र के झांसी-मिर्जापुर हाइवे के महुआ मोड़ पर हुआ है।
यूपी के औरैया जिले में हुआ था भीषण सड़क हादसा
इससे पहले शनिवार को भी यूपी के औरैया जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ था, जहां दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर एक ढाबे के पास चाय पीने को रुकी मजदूरों से भरी डीसीएम में एक ट्रॉले ने टक्कर मार दी। हादसे में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई थी, लगभग 2 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए थे, हालांकि सरकार की ओर से श्रमिक ट्रेनें ओर बस चलाई जा रही है लेकिन इसके बावजूद मजदूरों को बस या ट्रक में बैठकर पलायन जारी है, जो कि सरकार के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications