बेंगलुरु में महालक्ष्मी हत्याकांड के संदिग्ध की हुई पहचान, फ्रिज में मिले शव के 30 से ज्यादा टुकड़े

Karnataka News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 29 वर्षीय महिला महालक्ष्मी की निर्मम हत्या के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने जानकारी दी है कि हत्या से जुड़े मुख्य संदिग्ध का पता चल गया है। जो पश्चिम बंगाल से है और उसे पकड़ने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

महालक्ष्मी का क्षत-विक्षत शव 21 सितंबर को बेंगलुरु के व्यालिकावल इलाके में उनके अपार्टमेंट के रेफ्रिजरेटर में पाया गया था। वह अपने पति से अलग रह रही थीं और एक बेडरूम वाले फ्लैट में अकेले रहती थी। इस घटना ने बेंगलुरु समेत पूरे देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएँ पैदा कर दी हैं।

g parmeshwar

इस जघन्य हत्या कांड पर गृह मंत्री जी परमेश्वर ने जनता को आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह से सजग और प्रतिबद्ध है। उन्होंने बेंगलुरु में चल रहे निर्भया कार्यक्रम का हवाला देते हुए बताया कि शहर में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं और अन्य सुरक्षा उपायों पर भी तेजी से काम हो रहा है।

गृह मंत्री ने इस मामले में मुख्य संदिग्ध के बारे में बताते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के एक व्यक्ति के संदिग्ध होने की जानकारी है। उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। हालांकि अभी तक गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हो सकी है। उन्होंने यह भी बताया कि संदिग्धों से पूछताछ जारी है और जांच महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंच गई है।

इस हत्या मामले के साथ ही राज्य में राजनीतिक विवाद भी उभर आया है। विपक्षी भाजपा ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शरण प्रकाश पाटिल पर मेडिकल कॉलेजों में उपकरणों की खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है। जब इस मामले पर गृह मंत्री से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहाकि मुझे इसकी जानकारी नहीं है।

महालक्ष्मी की दर्दनाक हत्या ने राज्य में सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है। समाज और पीड़िता के परिवार द्वारा न्याय की मांग तेज हो गई है। गृह मंत्री द्वारा पश्चिम बंगाल में मुख्य संदिग्ध की संभावित गिरफ्तारी की जानकारी इस मामले में एक बड़ी सफलता साबित हो सकती है। जिससे न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+