Mahagathbandhan Allies: 'ये है स्वार्थी लोगों को गठबंधन', विपक्षी दलों पर रविशंकर प्रसाद का बड़ा हमला
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्षी दलों की एकता को लेकर भाजपा ने बड़ा हमला बोला है। बीजेपी की ओर से ये बयान ऐसे वक्त में आया है जब इस हफ्ते पटना में विपक्षी दलों की एक अहम बैठक होने जा रही है।
Mahagathbandhan Allies: पटना में 23 जून को विपक्षी दलों की बैठक होने जा रही है। जिसमें लोकसभा चुनाव 2024 की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। ऐसे में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा ने महागठबंधन और इसके नेताओं पर बड़े आरोप लगाए हैं। सोमवार को उन्होंने महागठबंधन को स्वर्थी लोंगों का गठबंधन बता डाला। रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि जब पीएम मोदी का अकेले मुकाबला करने की हिम्मत नहीं तो सभी विपक्षी दलों को एकसाथ लाने की कोशिश की जा रही है।
विपक्षी दलों की बैठक को लेकर सोमवार (19 जून) को भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, "उनका (विपक्ष) पीएम का चेहरा कौन होगा? इस बात पर उनके बीच संघर्ष है। यह सत्ता के लिए स्वार्थी लोगों का गठबंधन है। चूंकि वे अकेले पीएम मोदी का मुकाबला नहीं कर सकते हैं, इसलिए सबको साथ लाने की कोशिश में लगे हुए हैं।" उन्होंने आगे क हा कि भारत एक निश्चित सरकार चाहता है न कि ऐसे लोगों का समूह जो आपस में लड़ते रहते हैं"।

इस बैठक से पहले बड़े और छोटे सभी दलों के प्रमुख नेताओं की मुलाकात का दौर जारी है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के महासचिव डी राजा ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की। मुलाकात के बाद डी राजा ने कहा, "हम मिले और वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की। हमारे विचार समान हैं। संविधान, लोकतंत्र और हमारे समाज के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को बचाने के लिए भाजपा को हराना है। इसके लिए सभी धर्मनिरपेक्ष दलों को एक साथ आना होगा और एक साथ आना होगा। एक मजबूत लड़ाई के लिए सीएम हेमंत सोरेन पटना में 23 तारीख को होने वाली विपक्षी बैठक में भाग लेंगे और आगे की चर्चा वहीं होगी।"
वहीं कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, "विपक्ष इस देश को एक विकल्प दे सकता है। इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि विपक्षी एकता विचारधाराओं और मूल्यों पर आधारित होनी चाहिए। ये दावा दावा कि विपक्षी नेता एक साथ नहीं बैठ सकते हैं और उनके बीच घर्षण निराधार है। जब विरोध विचारधारा के आधार पर एकजुट हों, तो यूपीए 3 निश्चित रूप से बन सकता।"
कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा, "देश में 2 गठबंधन हैं, एक महात्मा गांधी को मानता है और दूसरा गोडसे को, इसलिए यह 2 अलग-अलग विचारधाराओं की लड़ाई है। आज हम यहां लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए हैं। अगर बीजेपी सत्ता में रहती है तो हर राज्य को मणिपुर जैसा बनाओ और जाति और धर्म के आधार पर अशांति की राजनीति पैदा की जाएगी। इसलिए भाजपा के खिलाफ गठबंधन होना चाहिए।"












Click it and Unblock the Notifications