बॉलीवुड के इन गानों के बिना अधूरा है 'महाशिवरात्रि का पर्व', देखें शिवशंकर के हिट गीत

नई दिल्ली। आज पूरा देश महाशिवरात्रि का पर्व पूरी आस्था और उल्लास के साथ मना रहा है। भक्तों ने आज पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाई है, जबकि कई लोगों ने प्रभु शिव-शक्ति के लिए उपवास रखा है। शिवालयों में 'हर-हर महादेव' की गूंज है तो वहीं लोगों के मन में बॉलीवुड के कुछ मशहूर गीत भी गूंज रहे हैं। वैसे भी हिंदी सिनेमा और भारतीय त्योहार का साथ चोली-दामन की तरह है, ऐसे में अगर किसी पर्व पर जब तक बॉलीवुड के गीत ना बजे तब तक पर्व का मजा अधूरा ही रहता है।वैसे भी शिवरात्रि मस्ती, उमंग और खुशी का त्योहार है ,जिसका जश्न बिना गानों के अधूरा है।

बॉलीवुड के इन गानों के बिना अधूरा है महाशिवरात्रि का पर्व

चलिए एक नजर डालते हैं बॉलीवुड के कुछ हिट शिवरात्रि के गानों पर जिसकी धुन पर थिरके बिना आज का त्योहार पूरा नहीं होगा।

जय जय शिव शंकर (आपकी कसम)

शिवरात्रि का नाम लेते ही जेहन में सबसे पहले जो गीत सामने आता है, वो है साल 1974 में आई सुपरहिट फिल्म 'आप की कसम' का मशहूर गीत जय जय शिव शंकर ...। जिसे राजेश खन्ना-मुमताज पर फिल्माया गया था। इस गीत को लिखा था आंनद बख्शी ने और आवाज दी थी लता मंगेशकर-किशोर कुमार ने, संगीत आरडी बर्मन का था। (देखें Video)

कौन है वो (फिल्म- बाहुबली 1)

साल 2015 की मेगा हिट फिल्म बाहुबली सीजन 1 के इस गीत को भी आज कोई नहीं भूल सकता है। इस गीत को आवाज दी थी कैलाश खेर ने, शिवलिंग उठाते एक्टर प्रभाष ने अपने सजीले अभिनय से इस गीत को अमर कर दिया। (देखें Video)

हर हर महादेव (फिल्म- शिवाय)

साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म शिवाय के इस गीत ने भी सफलता का नया रिकॉर्ड बनाया था। फिल्म में एक्टर अजय देवगन थे, जबकि इस गीत को आवाज दी थी मोहित चौहान,सुखविंदर सिंह, बादशाह, मेघा और अनुग्रह ने। (देखें Video)

नमो नमो शंकरा (फिल्म-केदारनाथ)

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म केदारनाथ का गीत नमो नमो शंकरा को अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा था लेकिन आवाज अमित त्रिवेदी ने दी थी। ये गाना भी दिल को छूता है। (देखें Video)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+