सीएम फडणवीस ने की इकॉनमी क्लास के टिकट पर यात्रा, फिजूल खर्ची पर यकीन नहीं

नागपुर। जैसे ही महाराष्ट्र के नये सीएम देवेन्द्र फड़नवीस के नाम का ऐलान हुआ था तब से ही कहा जा रहा था कि वो कथनी नहीं करनी पर भरोसा रखते हैं और उन्हें बेकार के ताम-झाम में यकीन नहीं है तभी तो सीएम बनने के बाद उन्होंने वो ही किया जिसकी वजह से बड़े आराम से फिजूल खर्ची पर लगाम कसी जा सकती है। मालूम हो कि सीएम बनने के बाद फड़नवीस ने तुरंत बेकार के सरकारी खर्चे पर लगाम लगाने की बात कही थी।

इसलिए उन्होंने रविवार को अपने शहर नागपुर पहुंचने के लिए जेट एयरवेज के इकॉनमी क्लास के टिकट पर यात्रा की वो भी अपनी पत्नी के साथ। आम भारतीयों की तरह वो भी आराम से अपनी सीट पर बैठकर यात्रा का लुत्फ उठा रहे थे।

इस दौरान उनके साथ यात्रा करने वालों की तो खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा, लोगों ने इस यात्रा के दौरान सीएम से हाथ मिलाया और सेल्फी खिंचवाई। कहा जा रहा है फड़नवीस ने जेय एयरवेज का टिकट खुद अपने ही पॉकेट से खरीदा था, इसमें सरकारी धन का प्रयोग नहीं किया गया है।

फड़नवीस के इस कदम को बीजेपी ने काफी सराहा है। बीजेपी की ओर कहा गया है कि इकॉनमी क्लास के टिकट पर यात्रा पर करते फड़नवीस ने यह जता दिया कि उनके इरादे क्या है, वो वाकई में आम आदमी के बारे में सोचते हैं इसलिए उन्होंने खुद अपने खर्चे पर लगाम लगाई ताकी उनका मंत्रालय भी ऐसा करें। वरना तो लोग यहां मंत्री बनाये जाने के बाद सरकारी खजाने को अपनी जागीर समझते हैं। निश्चित तौर पर फड़नवीस का यह कदम काबिले तारीफ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+