जानिए क्या है सीएम देवेंद्र फड़णवीस का लकी चार्म?

मुंबई। 31 अक्टूबर को वानखेड़े स्टेडियम में प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस शपथ लेने जा रहे हैं। जिसकी जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। लेकिन वानखेड़े स्टेडियम की तैयारियों से तो आप परीचित होंगे लेकिन एक तैयारी की जानकारी आपको नहीं होगी जो हम आपको बताने जा रहे हैं।

दरअसल मंगलवार की शाम को क्लीयर हुआ कि देवेंद्र फडणवीस ही महाराष्ट्र के सीएम होंगे लेकिन इस बात की सुगबुगाहट देवेंद्र को पहले से ही थी तभी तो उनकी ओर से पहले ही दर्जियों को पांच हॉफ जैकेट का आर्डर दे दिया गया था जो कि सोमवार रात तक देवेंद्र के घर भी सिल कर पहुंच गये थे।

इस बात की जानकारी उनके बीस साल से कपड़े सील रहे टेलर ने मीडिया को दी। नागपुर के सीताबर्डी इलाके के गोविंद कलेक्शन ने मीडिया से कहा कि देवेंद्र कपड़ो के काफी शौकिन हैं। उन्हें फिटिंग वाले ही कपड़े काफी पसंद है,जिसके कारण ही हम उनके कपड़ो के प्रति काफी सजग रहते हैं।

गोविंग कलेक्शन ने कहा है कि उन्होंने पांच जैकेट, पांच शर्ट और पांच ट्राउजर्स सील कर भेजे हैं और इन्हीं पांच में से किसी एक को पहन कर ही वो सीएम पद की शपथ लेंगे। कहा जाता है कि जैकेट को देवेंद्र अपने लिए काफी लकी मानते हैं। जब से उन्होंने जैकेट पहनना शुरू किया तभी से वो प्रगति के पथ पर बढ़ते गये। कहा जाता है कि जैकेट उन्होंने अपने पत्नी अमृता के ही कहने पर पहनना शुरू किया है।

पीएम मोदी के बेहद करीबी माने जाने वाले देवेंद्र फड़णवीस भी मोदी की तरह ही कथनी पर विश्वास करते हैं। पार्टी में उनकी छवि एक ईमानदार और जुझारू नेता की रही है। पीएम मोदी की ही तरह उनका व्यक्तित्व भी स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतो से प्रभावित है।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को महाराष्ट्र में देवेंद्र फड़णवीस के नेतृत्व में पार्टी की पहली सरकार बनाने की ओर कदम बढ़ाया। फड़णवीस 31 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सहित पार्टी के केंद्रीय नेताओं राजीव प्रताप रूडी, ओ.पी. माथुर और जे.पी. नड्डा की मौजूदगी में राज्य के 121 भाजपा विधायकों ने फड़णवीस को पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+