मद्रास हाईकोर्ट की तमिलनाडु सरकार को फटकार, कहा-हालात गंभीर लेकिन अब तक लॉकडाउन नहीं
चेन्नई। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1.15 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और ये देश में वैश्विक महामारी फैलने की शुरुआत होने के बाद से संक्रमण के अब तक के सबसे ज्यादा दैनिक मामले हैं। जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं वहां को लेकर चिंता जताई जा रही है। तमिलनाडु में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों को देखते हुए राज्य सरकार को फटकार लगाई है।

गुजरात और यूपी हाई कोर्ट के बाद मद्रास हाईकोर्ट ने कोरोना के केसों को लेकर चिंता जताई है और सरकार की ओर से उठाए कदमों पर टिप्पणी की है। हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजीब बनर्जी ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा है कि, 'कोरोना से हालात तमिलनाडु में बेहद गंभीर हो गए हैं, लेकिन अब तक यहां लॉकडाउन नहीं लगा है। मास्क भी लोग नहीं लगा रहे हैं और कोरोना से चांस ले रहे हैं।'
इससे पहले गुजरात हाईकोर्ट के आदेश पर प्रदेश सरकार ने राज्य के 20 जिलों में नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है। यही नहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी योगी सरकार से नाइट कर्फ्यू लगाने पर विचार करने को कहा है। इस बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को कुछ मामलों की सुनवाई करते हुए कहा कि कार में अकेले बैठने पर भी लोगों को मास्क पहनना होगा। हाईकोर्ट ने कार को एक पब्लिक प्लेस माना और कहा कि मास्क एक 'सुरक्षा कवच' की तरह है, जिससे वायरस को फैलने से रोकेगीष कोर्ट ने कार में अकेले ड्राइविंग करते हुए मास्क न पहनने पर चालान काटने को चुनौती देने वाली याचिकाएं खारिज कर दी।
बुधवार को बताया कि तीन दिन में दूसरी बार ऐसा हुआ है, जब देश में कोराना वायरस संक्रमण के एक दिन में एक लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 1,15,736 मामले सामने आए तथा 630 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,66,177 हो गयी। लोगों के स्वस्थ होने की दर भी गिरकर 92.11 प्रतिशत हो गयी है। देश में उपचाराधीन मरीजों की सबसे कम संख्या 12 फरवरी को थी। देश में 12 फरवरी को यह संख्या 1,35,926 थी जो कि संक्रमण के कुल मामलों का 1.25 प्रतिशत थी। आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण से अब तक 1,17,92,135 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि मृत्यु दर गिरकर 1.30 प्रतिशत हो गयी है।












Click it and Unblock the Notifications