मध्यप्रदेश: ठेला हटाने को बोला तो ट्रैफिक पुलिस कॉन्सटेबल के साथ कर दी मारपीट
भोपाल। मध्यप्रदेश के सागर में एक ट्रैफिक पुलिस कॉन्सटेबल के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दरअसल यहां तैनात ट्रेफिक पुलिस कॉन्सटेबल अनूप तिवारी ने यातायात को अवरुद्ध कर रहे ठेले वाले से ठेला हटाने को कहा तो उसने तिवारी के साथ मारपीट शुरू कर दी। ऐसे में वहां मौजूद लोगों ने तिवारी को बचाने की जगह घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। आरोपी के खिलाफ ऑन ड्यूटी पुलिस कर्मचारी के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है।

मामला सागर के सबसे बिजी इलाके कटरा जामा मस्जिद के पास का है। वायरल वीडियो को देखते हुए मालूम होता है कि राज्य में पुलिस कर्मचारी ही सुरक्षित दिखाई नहीं पड़ रहे हैं।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ट्रैफिक थाने में पदस्थ आरक्षक अनूप तिवारी अपनी ड्यूटी पूरी कर रहे थे। यहां उन्होंने फल वाले से ठेला हटाने को कहा तो इस पर वह बूरी तरह भड़क गया और कुछ साथियों के साथ मिलकर तिवारी के साथ मारपीट शुरू कर दी।
गौरतलब है कि ये कोई पहली बार नहीं है जब किसी ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी के साथ मारपीट हुई हो बल्कि पहले भी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी के साथ मारपीट हो चुकी है।
यह भी पढ़ें- VIDEO: पुलिस भी नहीं रोक पाई मारपीट, CCTV में कैद सच












Click it and Unblock the Notifications