मध्य प्रदेश: मुरैना में भीषण सड़क हादसे में 15 की मौत, कई जख्मी
मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में अबतक 15 लोगों के मरने की खबर है। बताया जा रहा है कि एक ट्रैक्टर ट्रॉली की जीप में घुसने के कारण ये हादसा हुआ जिसमें 12 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी और 6 घायल हो गए। इसके बाद और तीन लोगों ने दम तोड़ दिया है। मौके पर पुलिस पहुंचकर घायलों को नजदीकी अस्पताल ले गई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप पूरी तरह से तहस-नहस हो गई।

हादसा उस वक्त हुआ जब जीप रेत से भरे ट्रेक्टर से जा टकरा गई। ये दुर्घटना मुरैना के गंजरामपुर मोड़ पर हुई। मृतक और घायल सभी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं और ये सभी एक शवयात्रा में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
सभी लोग ग्वालियर के बड़ेरा गांव के रहने वाले थे और मुरैना के गुरगान गांव में जा रहे थे, जहां करंट लगने से एक लड़की की मौत हो गई थी। इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें: दिल के रोग से जूझ रही नन्ही कनिश्री, इलाज के लिए कीजिए मदद












Click it and Unblock the Notifications